Kota-Updete:-पुरानी-रंजिश को लेकर बीच सड़क चाकूबाजो ने चलाई चाकू…चारों-चाकूबाज कोटा-पुलिस के हत्थे चढ़े।-**चारों-चाकूबाज के खिलाफ 103(1), 3(5), 61बी.एन. एस.की धारा 25/27आर्म्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध पहुंचे हवालात।

**दिनांक:-27/10/2026**मोहम्मद जावेद खान हरित छत्तीसगढ़ कोटा।।**करगीरोड कोटा:-पुरानी-रंजिश को लेकर कोटा नगर के बीच सड़क पर पूर्व में आपराधिक मामलों में लिप्त हवालात की हवा खा चुके चाकूबाजो ने जान से मारने की नीयत से प्रार्थी पर चाकू चलाते हुए गंभीर रूप से घायल कर दिया, मामले की जानकारी लगते ही कोटा पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए चारों-चाकूबाज कोमल साहू/पिता रविशंकर साहू उम्र 22 वर्ष निवासी वार्ड क्रमांक 09 डोंगरिपारा कोटा, नितेश साहू/पिता रविशंकर साहू उम्र 26 वर्ष निवासी वार्ड क्रमांक 09 डोंगरी पारा कोटा, देवेंद्र साहू/पिता विजय साहू उम्र 21 वर्ष निवासी डोंगरी पारा कोटा, गिरिजा शंकर दुबे पिता रमाकांत दुबे उम्र 32 वर्ष निवासी पड़ावपारा कोटा को गिरफ्तार करते हुए चारों-चाकूबाज के खिलाफ 103(1), 3(5) 61-बीएनएस की धारा 25,27 आर्म्स-एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध करते हुए न्यायिक रिमांड पर हवालात में दाखिल कराया।**कोटा पुलिस के अनुसार प्रार्थी ने 26 अक्टूबर को रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि एक वर्ष पूर्व पुरानी बात को लेकर कोमल साहू, नितेश साहू से विवाद चल रहा है, जो कि रंजिशवश पुरानी बातों को लेकर विवाद किया करते था 26-अक्टूबर की शाम 07-बजे प्रार्थी अपना पिकअप वाहन बनवाने शिव वेल्डिंग दुकान गया था, तभी अचानक से वहां पर कोमल साहू नितेश साहू, गिरिजा शंकर दुबे ने प्रार्थी को पीछे से पकड़कर कोमल साहू चाकू द्वारा आज तेरे गला को काट कर मार डालूँगा बोलते हुए जान से मारने की नीयत से चाकू से 3-4 बार वार किया..जिसके बाद को गंभीर रूप से चोट पूरे मामले को लेकर वरिष्ठ-अधिकारियों को अवगत कराने के बाद निर्देशानुसार आरोपी 01-नितेश साहू पिता/ रविशंकर साहू उम्र 26 वर्ष निवासी वार्ड क्रमांक 09 डोंगरी पारा कोटा 02-गिरिजा शंकर दुबे पिता रमाकांत दुबे उम्र 32 वर्ष निवासी पड़ाव पारा कोटा, 03-कोमल साहू पिता रविशंकर साहू उम्र 22 वर्ष निवासी वार्ड क्रमांक 09 डोंगरी पारा कोटा, 04-देवेंद्र साहू पिता विजय साहू उम्र 21 वर्ष निवासी डोंगरी पारा कोटा को तत्काल गिरफ्तार करते हुए आरोपियों के कब्जे से 01-नग धारदार चाकु, 01 नग लकड़ी का डंडा व घटना में प्रयुक्त एक नग मोटर-साइकिल बुलेट क्रमांक सी-जी 11 बी क्यू 7102 को जप्त कर चारों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा दिया गया है।**उक्त पूरी कार्यवाही में थाना प्रभारी कोटा शशिकांत भारद्वाज, प्रभारी प्र. उपनिरीक्षक दिलीप साहू, सहायक उप निरीक्षक शिव साहू,आरक्षक 192 धर्मेंद्र साहू आरक्षक 491 सोम कुमार उइके ,आरक्षक 252 जलेश्वर साहू, आरक्षक 654 मोहन सिंह ध्रुव की विशेष भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *