Kota-Updete:-शरद-पूर्णिमा की रात जगराता कार्यक्रम में बेलगहना पहुंचे कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव देवेंद्र यादव।

2028-के विधानसभा-चुनाव से पूर्व मौजूदा-विधायक अटल श्रीवास्तव की जगह कांग्रेस के युवा राष्ट्रीय सचिव की उपस्थिति नए समीकरण का संदेश है..क्या।

*पूर्व जनपद पंचायत अध्यक्ष संदीप शुक्ला द्वारा आयोजित जगराता कार्यक्रम के बहाने एक नया राजनीतिक संदेश देने की कोशिश..?कांग्रेस में सब ठीक-ठाक है..या फिर..?

**दिनांक:-28/10/2026**मोहम्मद जावेद खान हरित छत्तीसगढ़ कोटा।।**करगीरोड कोटा:-शरद-पूर्णिमा की रात जगराता कार्यक्रम में बेलगहना के पहुंचे कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव देवेंद्र यादव 2028-के विधानसभा-चुनाव से पूर्व मौजूदा-विधायक अटल-श्रीवास्तव की जगह कांग्रेस के युवा राष्ट्रीय सचिव की उपस्थिति नए समीकरण का संदेश है…क्या..? पूर्व जनपद पंचायत अध्यक्ष संदीप शुक्ला द्वारा आयोजित जगराता कार्यक्रम के बहाने क्या पूर्व जनपद पंचायत अध्यक्ष एक नया राजनीतिक संदेश देने एक नए समीकरण नए गठजोड़ की कोशिश में लगे हुए हैं..मौजूदा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी में सब ठीक-ठाक है..या फिर..2028 के विधानसभा से पूर्व कोई परिवर्तन की आहट है..

कांग्रेस के मौजूदा राष्ट्रीय सचिव व मौजूदा विधायक देवेंद्र यादव राहुल गांधी के करीबी चहेते युवा नेता के रूप में जाने जाते है, 2024 के बिलासपुर लोकसभा चुनाव लड़ चुके देवेंद्र यादव बिलासपुर लोकसभा सहित जिले के राजनीतिक कार्यक्रमों में लगातार सक्रियता बनाए हुए हैं और हर कार्यक्रम में मौजूदा सत्ता से सीधी टकराहट देखा जाता है, और हर टकराहट में अपना कुर्ता फटवाते रहते हैं..

देखना होगा 2028 के विधानसभा चुनाव से पूर्व ये नूरा कुश्ती जारी रहेगी या फिर एकजुट होने का संदेश देने ये सभी कैमरे के सामने आयेंगे।**कोटा विधानसभा के बेलगहना मे शरद पूर्णिमा के अवसर पर हर वर्ष सिद्ध बाबा मंदिर मे रात्रि कालीन मेला लगता है जिसमे हजारों की संख्या मे दूरदराज से श्रद्धालू शामिल होते हैँ,और अपनी मुरादें पूरी होने की अर्जी सिद्ध बाबा मे लगाते है..विगत कई वर्षो से जगराता कार्यक्रम का आयोजन पूर्व जनपद अध्यक्ष कोटा संदीप शुक्ला द्वारा कराया जाता है,जिसमे स्थानीय के साथ आसपास के ग्रामीण इलाकों के भक्तगण झूमते हुए जयकारा लगा कर शरद पूर्णिमा पर अमृत रूपी चांदनी का रसपान करते है,बेलगहना क्षेत्र वनों से घिरा हुआ होने के कारण नवरात्रि से ही हल्की ठण्ड पड़ने लगी है,किन्तु गुलाबी ठण्ड के बावजूद जगराता कार्यक्रम मे कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव देवेंद्र यादव की मौजूदगी से माहौल मौजूदा राजनीतिक माहौल गर्माता दिखा।**कार्यक्रम से पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अश्विनी उद्देश्य के नेतृत्व मे सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव देवेंद्र यादव का अतिशी स्वागत किया गया, इस दौरान विधायक देवेंद्र यादव, संदीप शुक्ला युवक कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा जिला अध्यक्ष महेंद्र गंगोत्री शहर अध्यक्ष सिद्धांशु मिश्रा पूर्व जिला अध्यक्ष विजय केशरवानी सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ सिद्ध बाबा मंदिर पंहुच कर आश्रम के स्वामी शिवानंद जी महराज से आशीर्वाद लेकर देवेंद्र यादव द्वारा अपने पुरे दलबल के साथ जगराता मे शामिल हुए मंच पर आयोजन समिति द्वारा समस्त अतिथियों का फूल माला से स्वागत किया गया देवेंद्र यादव ने अपने उदबोधन मे सिद्ध बाबा का जयकारा लगाते हुए कहा की कोटा विधानसभा से उनका आत्मीय लगाव है और यंहा की प्राकृतिक सुंदरता उन्हें हमेशा आकर्षित करती है उन्होंने कहा की कोटा की जनता की हर लड़ाई और समस्या के लिए वो हमेशा तैयार रहेंगे देवेंद्र यादव ने संदीप शुक्ला को जनाधार वाला नेता बताते हुए क्षेत्र की समस्याओं के लिए लड़ने वाला युवाओ की पहली पसंद बताया।**पूर्व जनपद अध्यक्ष संदीप शुक्ला ने कहा की सिद्ध बाबा की नगरी बेलगहना धार्मिक नगरी के रूप मे जाना जाता है, जो भी सच्चे मन से बाबाजी के चरणों मे अपनी मनोकामना मानता है, वह निश्चित रूप से पूरी होती है, शुक्ला ने आगे अपने उदबोधन मे कहा की विधायक देवेंद्र यादव युवाओं के प्रेरणा स्रोत हैँ, अन्याय के खिलाफ सदैव जमीनी लड़ाई लड़ते रहते हैँ, उनके इसी झुझारू एवं दबंग कार्यशैली से छतीसगढ़ कांग्रेस के बड़े चेहरे के रूप मे उनकी पहचान बनी है..इस दौरान उपस्थित अतिथियों को संदीप शुक्ला ने सिद्ध बाबाजी की छाया प्रति भेंट की गई।**चालीस गाड़ियों के काफिले के साथ पंहुचे देवेंद्र यादव:–**कहने को तो देवेंद्र यादव शरद पूर्णिमा मेले पर सिद्ध बाबाजी दर्शन के लिए आये थे पर राजनैतिक विश्लेषकों के अनुसार उनकी यह यात्रा राजनितिक रही हाल ही मे सम्पन्न हुए युवक कांग्रेस चुनाव मे भूपेश बघेल और देवेंद्र यादव का गुट आमने सामने खुली लड़ाई-लड़ते दिखा..कोटा विधानसभा मे भी देवेंद्र यादव के पैनल से प्रत्याशी मैदान मे रहे तभी से देवेंद्र यादव का कोटा कार्यक्रम बन रहा था जो कि इस शरद पूर्णिमा कार्यक्रम के बहाने सम्पन्न हुआ..जगराता कार्यक्रम के बाद देवेंद्र यादव एवं आकाश शर्मा समस्त अतिथियों के साथ संदीप शुक्ला के फार्म हाउस मे कार्यकर्ताओं के साथ भेंट मुलाक़ात करते हुए सभी का हालचाल जाना और सभी के साथ खीर का प्रसाद ग्रहण किया..देवेंद्र यादव के आगमन से क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं मे गर्मजोशी का माहौल दिखा वही पूर्व जनपद अध्यक्ष संदीप शुक्ला के साथ पुरे क्षेत्र के सैकड़ों कार्यकर्ताओ का उत्साहित हुजूम नजर आया देवेंद्र यादव की यात्रा कोटा विधानसभा की राजनितिक समीकरण मे क्या असर डालती है,यह तो भविष्य के गर्भ मे छुपा है,फिलहाल उनकी इस यात्रा से राजनैतिक गलियारों मे चर्चाओं का बाजार गर्म है।**पूरे कार्यक्रम में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अश्विनी उद्देश्य, गणेश कश्यप, हैप्पी गुप्ता, आशीष अग्रवाल,दिनेश अग्रवाल राहुल अग्रवाल, आशीष मिश्रा, सरपंच विजय कोल, रवि प्रताप सिँह, शिवा उइके, जय गुप्ता,अनिकेत जायसवाल,सरपंच प्रकाश पैकरा, जनपद सदस्य नेतु यादव, संदीप प्रजापति देवेंद्र सोनवानी, अनीश केशरवानी, दिनेश घाड़गे, सुमन दास, स्वराज पटेल, गुलशन मानिकपुरी प्रमोद यादव नरेश ओट्टी महेंद्र यादव अमन गुप्ता शिवनाथ अजय खुसरो हसीब खान गोपाल श्रीवास दीपक कश्यप कृष्णा कश्यप रुपेश उइके सहित सैंकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *