कांग्रेस ने दी हरगोविंद अग्रवाल को भावभीनी श्रद्धांजलि, शोकसभा में नम हुईं कार्यकर्ताओं की आंखें

नीरज गुप्ता संपादक मो न-9340278996

पत्थलगांव। पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरगोविंद अग्रवाल के निधन के पश्चात ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पत्थलगांव द्वारा हरियाणा पंचायती धर्मशाला में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। सभा में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं गणमान्य नागरिकों ने उपस्थित होकर दिवंगत हरगोविंद अग्रवाल को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान माहौल गमगीन रहा और उपस्थित लोगों ने नम आंखों से अपने साथी नेता को याद किया।

श्रद्धांजलि सभा में वक्ताओं ने हरगोविंद अग्रवाल के व्यक्तित्व, उनके राजनीतिक योगदान तथा संगठन के प्रति उनकी निष्ठा को याद करते हुए कहा कि वे कांग्रेस के सच्चे सिपाही थे। उन्होंने अपना पूरा जीवन पार्टी की विचारधारा, संगठन की मजबूती और कार्यकर्ताओं के साथ आत्मीय संबंध बनाए रखने में समर्पित किया। वे केवल एक राजनीतिक पदाधिकारी नहीं, बल्कि कांग्रेस परिवार के ऐसे सदस्य थे, जिन्होंने अपने व्यवहार, सरलता और मिलनसार व्यक्तित्व से सभी के दिलों में विशेष स्थान बनाया था।

वक्ताओं ने कहा कि हरगोविंद अग्रवाल का जमीनी स्तर के कार्यकर्ताओं से गहरा आत्मीय एवं पारिवारिक लगाव था। वे छोटे-बड़े सभी कार्यकर्ताओं को समान सम्मान देते थे और सुख-दुख में उनके साथ खड़े रहते थे। उनकी यही सहजता, अपनापन और संगठन के प्रति समर्पण उन्हें अन्य नेताओं से अलग पहचान दिलाता था। उनके निधन से कांग्रेस संगठन को अपूरणीय क्षति हुई है, जिसकी भरपाई करना आसान नहीं होगा।

सभा में उपस्थित कांग्रेसजनों ने कहा कि हरगोविंद अग्रवाल का योगदान और उनके साथ बिताए गए पल हमेशा स्मृतियों में जीवित रहेंगे। उनका स्नेह, मार्गदर्शन और संगठन के प्रति समर्पण आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बना रहेगा। श्रद्धांजलि सभा में सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोकाकुल परिवार को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

इस अवसर पर पूर्व विधायक रामपुकार सिंग, कुलवंत सिंग भाटिया, महेंद्र अग्रवाल, पवन अग्रवाल, शेखर त्रिपाठी, मनोज तिवारी, हंसराज अग्रवाल, सुकृत सिदार, सुरेश अग्रवाल, सुमित शर्मा, श्रीमती आरती सिंह, रत्ना पैंकरा, राजेंद्र अग्रवाल, ललित शर्मा, शैलेश शर्मा, दिनेश राय, मनोहर पटेल, अशोक अग्रवाल, सुरेंद्र यादव, मयंक शर्मा, रवि शंकर खूंटियां, नंदलाल यादव, रोहित यादव, अजय बेहरा, सोनसाय खलको, रामप्रसाद यादव, रामलाल सारथी, छत्रोमोहन यादव, चंद्रपाल राठिया, धर्मेंद्र साहू, अशोक गुप्ता, जनार्दन पंकज, अनीता खाखा, अनीता कुर्रे, मीना यादव, अशोक श्रीवास्तव, पूनम पैंकरा, श्रवण सिंग, देवा यादव, निशामुद्दीन खान, शिवकुमार नामदेव, मेरी तिर्की, शंकर सहित अन्य कांग्रेसजन उपस्थित रहे।इसके अलावा कोतबा, लुड़ेग, काडरो, कांसाबेल, तमता एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से भारी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता तथा गणमान्य नागरिक श्रद्धांजलि सभा में शामिल हुए।हरगोविंद अग्रवाल के निधन से पत्थलगांव कांग्रेस परिवार में शोक की लहर है। श्रद्धांजलि सभा में उमड़ी भीड़ उनके प्रति कार्यकर्ताओं के गहरे स्नेह, सम्मान और आत्मीयता का प्रतीक रही।

नीरज गुप्ता संपादक मो न-9340278996

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *