पत्थलगांव में पटाखा व्यापारियों की बैठक, थाना प्रभारी ने सुरक्षा को लेकर दिए सख्त निर्देश

पत्थलगांव। दीपावली पर्व के मद्देनजर पत्थलगांव थाना प्रभारी जितेंद्र ताम्रकार ने क्षेत्र के पटाखा व्यवसायियों के साथ बैठक आयोजित कर सुरक्षा एवं सावधानियों को लेकर महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश साझा किए।बैठक में थाना प्रभारी ने स्पष्ट रूप से कहा कि पटाखा बिक्री स्थलों पर अग्निशमन यंत्र रखना अनिवार्य है।

इसके साथ ही पटाखा विक्रय स्थल पर सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम सुनिश्चित किए जाएं, ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके।

उन्होंने व्यापारियों को शासन द्वारा निर्धारित नियमों एवं सुरक्षा मानकों का पालन करने की हिदायत देते हुए कहा कि त्योहार के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।बिना लाइसेंस फटाखा विक्रय करते पाए जाने पर कार्रवाई की बात कही

थाना प्रभारी ने व्यापारियों से अपील की कि वे सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए जिम्मेदारीपूर्वक पटाखों का विक्रय करें, जिससे दीपावली का त्योहार शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया जा सके।

नीरज गुप्ता संपादक मो न-9340278996

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *