
रायपुर। फर्जी खबरों और कथित ब्लैकमेलिंग के मामले में चर्चित होटल कारोबारी एवं न्यूज पोर्टल संचालक दीपक टंडन को बिलासपुर पुलिस ने रायपुर से गिरफ्तार किया है। आरोप है कि वह AI तकनीक से लोगों की तस्वीरों को एडिट कर आपत्तिजनक एवं भ्रामक खबरें प्रकाशित करता था और इसके जरिए दबाव बनाकर उगाही करता था।

पुलिस ने 6 नवंबर को न्यू राजेंद्र नगर स्थित रजत प्राइम अपार्टमेंट में दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से दो मोबाइल फोन जब्त किए गए हैं, जिनमें आपत्तिजनक तस्वीरें, वीडियो और ऑडियो क्लिप मिलने की बात कही गई है।गौरतलब है कि दीपक टंडन पूर्व में तत्कालीन DSP कल्पना वर्मा से जुड़े करोड़ों रुपये के विवाद को लेकर भी सुर्खियों में आया था। फिलहाल पुलिस ब्लैकमेलिंग, कथित जबरन वसूली और मामले में अन्य लोगों की भूमिका की जांच कर रही है।
