
पत्थलगांव/कोतबा। जिला जशपुर में कांग्रेस पार्टी द्वारा संचालित ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान के तहत ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कोतबा-बागबहार अंतर्गत खजरीढाप मंडल में बुधवार, 11 नवंबर 2026 को मंडल स्तरीय जन चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम दोपहर 1 बजे से खजरीढाप मंडल के सांस्कृतिक मंडप, पंचायत भवन के समीप आयोजित हुआ।कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ नेता, पूर्व विधायक, पूर्व मंत्री एवं पूर्व प्रोटेम स्पीकर रामपुकार सिंह विशेष रूप से शामिल हुए।

उनके आगमन पर कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं पदाधिकारियों, खजरीढाप मंडल अध्यक्ष, पंचायत प्रतिनिधियों तथा कार्यकारिणी सदस्यों की उपस्थिति में जन चौपाल का शुभारंभ हुआ।जन चौपाल में ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान के उद्देश्य और मतदाता सूची से जुड़े विषयों पर चर्चा की गई। इस दौरान कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने अभियान को लेकर अपनी बात रखी तथा क्षेत्र में जनसंपर्क और जागरूकता से जुड़े विषयों पर विचार-विमर्श किया।

कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस कमेटी की सचिव सुश्री रत्ना पैंकरा, क्षेत्र के पूर्व बीडीसी प्रवीण शर्मा, आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश सचिव संदीप कुजूर, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सुरेंद्र यादव, पार्षद पंकज शर्मा, पूर्व पार्षद अरुण जांगड़े, खजरीढाप मंडल अध्यक्ष हरिशंकर यादव, सुरंगपानी मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र राजपूत, रोकबहार के वरिष्ठ कांग्रेसी शेख मुन्ना, अरमान खान, जुबेर खान, सरपंच नीलांबर पोर्ते, गुलाब पोर्ते, रोकबहार उपसरपंच विष्णु सिदार, घोघरा से नारायण सिदार एवं टिकेश्वर यादव, बनटोला से सुदर्शन भगत एवं सुदर्शन पुरी उपस्थित रहे।इसके अलावा ब्लॉक महामंत्री अमन शर्मा, पूर्व पार्षद प्रद्युम्न सिंह ठाकुर, शेखर यादव, दिनेश ठाकुर सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता जन चौपाल में शामिल हुए।कार्यक्रम में क्षेत्रीय स्तर पर अभियान को लेकर चर्चा करते हुए उपस्थित नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने जनसंपर्क के माध्यम से अभियान के उद्देश्यों को लोगों तक पहुंचाने की बात कही।
