उत्तर बस्तर कांकेर जिले के पेंशनरों के लिए राहत भरी खबर है। अब उन्हें जीवन प्रमाण-पत्र जमा करने के लिए बैंक या सरकारी कार्यालयों के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। पेंशनर घर बैठे ही अपने मोबाइल फोन अथवा कम्प्यूटर के माध्यम से डिजिटल जीवन प्रमाण-पत्र जमा कर सकेंगे। इसके लिए फेस ऑथेंटिकेशन तकनीक पर आधारित डिजिटल जीवन प्रमाण-पत्र अभियान 5.0 शुरू किया गया है।
