ब्रेकिंग जशपुर पॉलिटेक्निक भवन निर्माण में गुणवत्ताहीन कार्य, इंजीनियर निलंबित

जशपुर।जशपुर जिले के बगीचा विकासखंड में निर्माणाधीन पॉलिटेक्निक कॉलेज भवन के निर्माण कार्य में गुणवत्ता संबंधी गंभीर अनियमितताएं सामने आने के बाद लोक निर्माण विभाग ने कार्रवाई की है। विभाग के प्रमुख अभियंता विजय कुमार भतपहरी ने उपसंभागीय अधिकारी रमेश प्रसाद सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।जारी आदेश के अनुसार, बगीचा के पॉलिटेक्निक कॉलेज भवन का निर्माण कार्य अमानक स्तर पर कराए जाने और गंभीर अनियमितताएं बरतने के कारण यह कार्रवाई की गई है। निलंबन आदेश 19 नवंबर 2026 को जारी किया गया है।आदेश में संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि रमेश प्रसाद सिंह के विरुद्ध आरोप पत्र तैयार कर संबंधित दस्तावेज एवं सीडी सहित सात दिवस के भीतर प्रस्तुत किया जाए।

नीरज गुप्ता संपादक मो न-9340278996

वहीं, निर्माण कार्य से जुड़े ठेकेदार विनोद कुमार जैन के खिलाफ भी कार्रवाई की बात सामने आई है।गुणवत्ता को लेकर जिम्मेदारी तय किए जाने के साथ ठेकेदार के विरुद्ध ब्लैकलिस्टेड करने की कार्रवाई प्रस्तावित किए जाने का निर्देश मौके पर दिया गया है।अब सवाल यह है कि करोड़ो रुपये की लागत से बन रहे इस शासकीय भवन के निर्माण में गुणवत्ता की अनदेखी कैसे हुई और इसके लिए जिम्मेदार अन्य लोगों पर क्या कार्रवाई होगी?

हरित छत्तीसगढ़ की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *