
घरजियांबथान | 18 नवंबर 2026*क्रीड़ा समिति घरजियांबथान की पूर्व कार्यकारिणी को भंग किए जाने के बाद आज सर्वसम्मति से नवीन कार्यकारिणी समिति का गठन किया गया। बैठक में उपस्थित समस्त सदस्यों की सहमति से नए पदाधिकारियों का चयन किया गया।नई कार्यकारिणी में गांव के अनुभवी और युवा चेहरों को जगह दी गई है। सभी सदस्यों ने एकजुटता और खेल भावना के साथ समिति को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।*नवनिर्वाचित पदाधिकारी इस प्रकार हैं:**अध्यक्ष -* श्री नंदकुमार कौशिक*प्रथम उपाध्यक्ष -* श्री दिनेश यादव*द्वितीय उपाध्यक्ष -* श्री फलित नाग*कोषाध्यक्ष -* श्री तैय्यब खान*सह कोषाध्यक्ष -* मो. जाकिर खान*सचिव -* श्री मनोज बेहरा*सह सचिव -* श्री मौसम श्रीवास*खेल प्रभारी -* श्री धर्मेंद्र यादव*महामंत्री -* श्री विकास बेहरा*टीम कप्तान -* श्री सुरेश यादवनई समिति के गठन पर गांव में हर्ष का माहौल है। सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी गई और उम्मीद जताई गई कि वे आपसी सहयोग, पारदर्शिता और समर्पण की भावना से काम करते हुए खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करेंगे और क्रीड़ा समिति घरजियांबथान को नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगे।
