
पत्थलगांव। खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के अंतर्गत धान खरीदी के शुभारंभ अवसर पर धान खरीदी उद्घाटन समारोह एवं किसान सम्मान उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के किसानों और जनप्रतिनिधियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर किसानों का सम्मान किया गया तथा छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा किसानों के हित में संचालित योजनाओं को लेकर चर्चा की गई।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में समिति अध्यक्ष रूप सिंह राठिया उपस्थित रहे। उनके साथ क्षेत्र के बीडीसी बाल श्याम चौहान, नोडल अधिकारी एमआर राठिया, फड़ प्रभारी महेंद्र सिदार एवं प्रबंधक विमलेश अम्बस्त विशेष रूप से मौजूद रहे।

समारोह में उपस्थित किसानों ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा किसानों के हित में लागू की गई कृषि उन्नति योजना की सराहना करते हुए उनके प्रति आभार व्यक्त किया। किसानों ने कहा कि कृषि उन्नति योजना के माध्यम से किसानों को आर्थिक सहायता मिलने से खेती-किसानी को मजबूती मिल रही है। किसानों ने योजना को लेकर खुशी जाहिर करते हुए सरकार के प्रति धन्यवाद व्यक्त किया।

इस अवसर पर क्षेत्र के किसान हेमंत कुमार पटेल, रामचन्द्र गुप्ता, ओंकार बेहरा, वृन्दावन देहरी, नरेश खुंटिया, भागीरथ सिंह राठिया, भिखारी गुप्ता, विक्रेता किसान श्रीराम राठिया, बलराम राठिया सहित डुडूंगजोर के सरपंच शिवकुमार राठिया एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान धान खरीदी के नए सत्र को लेकर किसानों में उत्साह देखने को मिला। किसान सम्मान उत्सव के माध्यम से किसानों के योगदान को सम्मानित किया गया और नए खरीफ विपणन वर्ष में बेहतर धान खरीदी की उम्मीद जताई गई।
