*मुख्यमंत्री के घोषणा का हुआ अमल*
*पत्थलगांव में अपर कलेक्टर लिंक कोर्ट की हुई शुरुआत*
सप्ताह से प्रत्येक गुरुवार पथलगांव में लिंक कोर्ट लगेगी

MO NO- 9340278996,9406168350
जशपुर,07 मार्च,2024/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने विगत दिनों पत्थलगांव में अपर कलेक्टर लिंक कोर्ट की घोषणा किया था। मुख्यमंत्री के घोषणा का अमल करते हुए पत्थलगांव में अपर कलेक्टर लिंक कोर्ट की शुरुआत की गई। जिसमें आज अपर कलेक्टर श्री आई एल ठाकुर, न्यायालय में सभी उपस्थित अधिवक्ताओं से परिचित हुए और सभी को आगामी सप्ताह से प्रत्येक गुरुवार पथलगांव में लिंक कोर्ट की जानकारी दी। सभी ने आभार व्यक्त किया कि लिंक कोर्ट प्रारंभ होने से पुनरीक्षण और अन्य जांच प्रकरणों में जनता और अधिवक्ताओं को आसानी होगी। इस दौरान एसडीएम पत्थलगांव सुश्री आकांक्षा त्रिपाठी भी मौजूद थी। प्रशासन का कहना है की लिंक कोर्ट प्रारंभ होने से क्षेत्र वासियों को न्यायालय इन कार्य में सुविधा होगी तथा समय की भी बचत होगी।वही पत्थलगांव के लोग सीएम घोषणा अनुरूप रोजाना लिंक कोर्ट की आस लगाये हुवे थे