आंधी-तूफान ने बरपाया कहर: छतासराई में किसानों की फसलें बर्बाद, ओलावृष्टि से भारी नुकसान

आंधी-तूफान ने बरपाया कहर: छतासराई में किसानों की फसलें बर्बाद, ओलावृष्टि से भारी नुकसान

नीरज गुप्ता संपादक मो न-9340278996

पत्थलगांव। जशपुर जिले के पत्थलगांव विकासखंड के ग्राम पंचायत छतासराई में बीती रात आए तेज आंधी-तूफान और ओलावृष्टि ने तबाही मचा दी। अचानक आई इस प्राकृतिक आपदा ने किसानों की महीनों की मेहनत पर पानी फेर दिया। गांव के खेतों में खड़ी धान, मक्का, टमाटर और अरहर की फसलें पूरी तरह बर्बाद हो गईं।शनिवार दोपहर तक मिली जानकारी के अनुसार, देर रात तेज गर्जना के साथ आई ओलावृष्टि और बारिश ने करीब 40 से 50 किसानों की फसलों को गंभीर रूप से प्रभावित किया।

कई खेतों में पेड़ गिरने से फसलें दबकर नष्ट हो गईं। किसानों ने बताया कि उन्होंने कर्ज लेकर खेती की थी और धान की फसल कटाई के लिए तैयार थी, लेकिन ओलावृष्टि ने सबकुछ चौपट कर दिया।किसान रतन राम यादव, धनुराम यादव, आनंद राम नाग, बेनु राम नाग, बेडो राम, गोवर्धन यादव, पीताम्बर यादव, सुदर्शन पैंकरा, जोगी पैंकरा, जागे यादव, डमरू यादव, हेमन्त यादव, जयराम यादव, अजय यादव, देवा यादव, सूरज यादव समेत अन्य किसानों ने भारी नुकसान की बात कही है।

उनका कहना है कि अब वे नुकसान की भरपाई को लेकर चिंतित हैं और शासन से राहत की उम्मीद कर रहे हैं।

कृषि विस्तार अधिकारी जीवन एक्का ने बताया कि ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान की जानकारी मिली है। कृषि एवं राजस्व विभाग की टीम को मौके पर भेजा गया है, जो नुकसान का मूल्यांकन कर रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को प्रेषित करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *