Uncategorized

रौनियार ईकाई कोतबा ने हर्षोल्लास के साथ महर्षि कश्यप जयंती मनाई

 

नीरज गुप्ता संपादक
MO NO- 9340278996,9406168350

रौनियार ईकाई कोतबा ने हर्षोल्लास के साथ महर्षि कश्यप जयंती मनाई

 

समाज के द्वारा एक अच्छी पहल अब जिले में स्थान बनाने वाले छात्रों को लैपटॉप देने की घोषणा 

 

नगर पंचायत कोतबा के रौनियार ईकाई के द्वारा नगर के सतीघाट धाम में समाज के लोगों द्वारा एकत्रित होकर खुशी के साथ महर्षि कश्यप जयंती मनाया गया इतिहास में दक्ष प्रजापति ने अपनी पत्नी असिक्नी के गर्भ से 66 कन्याएँ पैदा की इन कन्याओं में से 13 कन्याएँ ऋषि कश्यप की पत्नियाँ बनीं मुख्यत इन्हीं कन्याओं से सृष्टि का विकास हुआ और कश्यप सृष्टिकर्ता कहलाए ऋषि कश्यप सप्तऋषियों में प्रमुख माने जाते हैं समाज के सभी लोग परिवार सहित एकत्र होकर महर्षि कश्यप जी के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पूजा अर्चना कर कार्यक्रम की रूपरेखा को आगे बढ़ाया गया और समाज के बच्चों, महिलाओं और बड़ों के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया गया जिसमें समाज के सभी सदस्यों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और कार्यक्रम का आनंद उठाया विभिन्न कार्यक्रमों के आयोजनों में मुख्य रूप से महिलाओं के लिए गुब्बारा दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें प्रथम स्थान रूचि गुप्ता एवं सुनीता गुप्ता द्वितीय स्थान रंजीता गुप्ता एवं मीना गुप्ता तृतीय स्थान आशा एवं प्रियंका गुप्ता ने प्राप्त किया साथ ही पिलो पासिंग खेल में प्रथम स्थान संतोषी गुप्ता और द्वितीय स्थान पायल गुप्ता ने प्राप्त किया।

चुड़ी बैलून गेम में प्रथम स्थान आशा गुप्ता और दूसरा स्थान रुचि गुप्ता,राखी गुप्ता ने प्राप्त किया वहीं बच्चों के खेल एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया जिसमें डांस प्रतियोगिता में बच्चों में प्रथम स्थान काव्या एवं साक्षी द्वितीय स्थान रिम्मी गुप्ता और तृतीय स्थान आकृति एवं नव्या ने प्राप्त किया इसी तरह जलेबी दौड़, गिलास गिराओ आदि खेलों का आयोजन किया गया

कार्यक्रम के आयोजन के पश्चात भोजन के बाद सभी प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया और सांत्वना पुरस्कार भी प्रदान किया गया समाज के पदाधिकारियों में अध्यक्ष प्रेमचंद गुप्ता उपाध्यक्ष दीपक गुप्ता संरक्षक रामावतार गुप्ता कोषाध्यक्ष अजय गुप्ता सचिव अजय गुप्ता महामंत्री श्री भागवत गुप्ता सलाहकार राजेश गुप्ता संजीव गुप्ता सरोज गुप्ता रौनियार दर्पण प्रतिनिधि दर्पण हीरा गुप्ता उपस्थिति थे साथ कार्यक्रम की व्यवस्था में अजय गुप्ता रवि गुप्ता ओम गुप्ता गौरव गुप्ता कृष्णा गुप्ता सुदामा गुप्ता ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

 

neeraj,harit,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!