Chhattisgarh

सत्तू महाराज के भाईयो समेत ब्राम्हण समाज ,अधिवक्ताओं में लगी भाजपा प्रवेश की होड़ देखे सूची,,सैकड़ो लोगो थामा भाजपा का दामन

स्व.सत्तू महाराज के भाईयो समेत सैकड़ो लोगो थामा भाजपा का दामन

 

नीरज गुप्ता संपादक
MO NO- 9340278996,9406168350

  पत्थलगांव। रविवार को होटल क्वीन पार्क मैरिज गार्डन पत्थलगांव में भाजपा विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमे मुख्य रूप से छत्तीसगढ़ प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और पत्थलगांव विधायक श्रीमती गोमती से उपस्थित थे इस दौरान हजारों की संख्या में कार्यकर्ताओं की को मुख्य अतिथियों ने संबोधित कर भाजपा को जीतने के लिए घर-घर जाकर वोट मांगने की बात कही गई ।इस दौरान पत्थलगांव क्षेत्र के पूर्व ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष स्वर्गीय सत्यनारायण शर्मा के भाईयो समेत सैकड़ो कांग्रेस के लोगों ने भाजपा का प्रवेश किया।सम्मेलन को सर्वप्रथम प्रबल प्रताप सिंह,विधायक गोमती साय, कृष्ण कुमार राय, प्रबोध मिंज विधायक लुंड्रा,रायगढ़ लोकसभा प्रत्याशी राधेश्याम राठिया,एवम मुख्यमंत्री जी ने संबोधित कर लोकसभा चुनाव में भारी बहुमत से जीतकर नरेन्द्र मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने का आव्हान किया,मुख्यमंत्री विष्णु देव् साय ने कहा कि मैं पत्थलगांव से विधायक का चुनाव लड़ा हूँ लेकिन आज दिख रहा है कि यह कार्यकर्ता सम्मेलन नहीं आमसभा है क्योंकि आप लोगों की संख्या देखकर कह रहा हूँ।मंच पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के साथ धर्मपत्नी कौशल्या साय, रायगढ़ लोकसभा प्रत्याशी राधेश्याम राठिया,लोकसभा प्रभारी प्रबोध मिंज,प्रदेश मंत्री प्रबल प्रताप सिंह जूदेव, जिला अध्यक्ष सुनील अग्रवाल,कृष्णा राय, शिवशंकर पैंकरा, सालिक साय समेत रायगढ़-जशपुर जिले के नेता-कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

      neeraj,harit,

           

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!