National

मायके आने पर कौशल्या साय,बड़ी दीदी श्रीमती सुशीला साय का किया भव्य स्वागत

मायके आने पर कौशल्या साय,बड़ी दीदी श्रीमती सुशीला साय का किया भव्य स्वागत

कांसाबेल। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की धर्म पत्नी श्रीमती कौशल्या साय,बड़ी दीदी श्रीमती सुशीला साय का मायके पोंगरो में मुख्यमंत्री बनने के बाद प्रथम आगमन पर उनके मायके कांसाबेल पोंगरो के ग्रामीणों द्वारा भव्य स्वागत किया गया। बाजे गाजे,सुवानृत्य, सामुहिक नृत्य के द्वारा मंत्रमुग्ध कर देने वाला प्रस्तुति से क्षेत्र वासियों के द्वारा कर स्वागत, अभिनंदन किया गया। इस दौरान पूरे गांव में खुशी में लड्डू बांटे गए।खास बात ये रही की तीनों भाई-बहन का एक मंच पर स्वागत किया गया। सबसे बड़ी दीदी श्रीमती सुशीला साय,मंझली दीदी श्रीमती कौशल्या साय, छोटे भाई प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा अजजा मोर्चा एवं जिला पंचायत सदस्य सालिक साय, तीनों भाई-बहन को एक साथ देख बताया की तीनो भाई बहन आज जिस मुकाम पर हैं, इसमें उनके मायके का सबसे बड़ा योगदान है। ग्रामीणों ने उनके पूर्वजों को याद करते हुए कहा कि उन्होंने अपने बच्चो को इस योग्य बनाया। जो उनके लिए राजनीति के हिसाब से ही नहीं, सामाजिक और पारिवारिक पृष्ठ भूमि में अहम भूमिका निभाती है।

उनका कहना है की ये परिवार काफी संघर्षपूर्ण समय को पार करके आज सभी अपने अपने मुकाम हासिल कर लिए हैं।बस इसीलिए आमजनमानष के आंखों में खुशी के आंसू छलक आए। स्वागत समारोह में भाजपा मंडल कांसाबेल के समस्त पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बंधुओं की उपस्थिति रही, एवं श्रीमती कौशल्या साय एवं श्रीमती सुशीला साय, के स्वागत के लिए क्षेत्र के देवतुल्य आमजनमानष का जनसैलाब उमड़ पड़ा ।सभी नाचने गाने में मशगूल हो गए। इससे पता चलता है की इनके लिए गांव के लोगों में कितना प्यार है।इस स्वागत समारोह में जो प्यार और सम्मान मिला इस पर सालिक साय के दोनों बड़ी दीदी ने क्षेत्र वासियों का हृदय से आभार व्यक्त किया। एवं जनसेवक सालिक साय ने पूरे भारतीय जनता पार्टी मंडल कांसाबेल एवं क्षेत्र के देवतुल्य आमजनमानष को भी नंदन वंदन करते हुए आभार व्यक्त किया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!