National

कांग्रेसी नेता ने दिखाई नैतिकता.. खुद ही छोड़ दिया अध्यक्ष का पद.

नीरज गुप्ता संपादक
MO NO- 9340278996,9406168350

छग में विष्णु देव सरकार  ने निगम मंडल आयोग की राजनीतिक नियुक्तियां समाप्त कर दी है। सामान्य प्रशासन विभाग ने इस आशय के आदेश जारी करने के तुरंत बाद पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के करीबी नेताओं में शुमार राजेंद्र साहू ने भी अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। राजेंद्र साहू दुर्ग के जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के अध्यक्ष के पद पर थे। कांग्रेस शासन काल में उनकी यह नियुक्ति साल भर पहले ही हुई थी। राजेंद्र साहू ने सहकारी संस्थाएं के पंजीयक को प्रेषित किया है। बता दें कि राजेंद्र साहू जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री भी थे। दुर्ग के केंद्रीय सहकारी बैंक में तालपतरी घोटाले की गूँज के बाद तत्कालीन सीएम ने पूर्व अध्यक्ष जवाहर वर्मा को हटाते हुए पिछले साल नवम्बर में उनकी जगह राजेंद्र साहू को यह पद सौंप दिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!