Uncategorized

देश की जनता का अटूट विश्वास भाजपा और नरेंद्र मोदी पर -सालिक साय

neera ad

 

नीरज गुप्ता संपादक
MO NO- 9340278996,9406168350

जशपुर- लोकसभा चुनाव के मद्देनजर सालिक साय उपाध्यक्ष भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा छत्तीसगढ के मुख्यअतिथि में शक्ति केन्द्र टांगरगांव के कृष्णानगर में शक्ति केन्द्र स्तर पर कार्यकर्ताओ के बैठक आयोजित किया गया जिसमें भाजपा के सभी बुथ अध्यक्ष सचिव के साथ सभी सदस्यों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम में भाजपा मंडल कांसाबेल मण्डल अध्यक्ष गणेश जैन, मण्डल महामंत्री सुदाम पंडा, कोषाध्यक्ष अमित जिंदल, भूषण वैष्णव जिला उपाध्यक्ष भाजपा युवा मोर्चा जिला जशपुर , युवा मोर्चा मण्डल अध्यक्ष केशव पंडा, मण्डल उपाध्यक्ष तपेश्वर सिंह यादव भीमुख्यरुप से उपस्थित रहे। बैठक में कार्यकर्ताओ में जोश भरते हुए सालिक साय ने सभी को एकजुट होकर अपने दिए गए कार्य को समय सीमा में पूर्ण करते हुए लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रत्यासी राधेश्याम राठिया को भारी मतों से विजयी बनाने के लिए अपील किए ।सालिक ने कहा की भाजपा सेवा ही संगठन है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्र हित में जो कहते हैं वह काम पूरा भी करते हैं। इसलिए देश की जनता का अटूट विश्वास भाजपा पर है। हम सभी को भाजपा के पक्ष में फिर से सभी मतदाताओ को वोट देने प्रेरित करना है ,इस मौके पर शक्तिकेंद्र प्रभारी लक्ष्मण बंजारा शक्ति केन्द्र संयोजक श्याम किशोर पैंकरा के साथ ग्राम पंचायत टांगरगांव से वरिष्ट जनों में सुखी राम यादव, रखु राम यादव, गणेश राम, सुबन साय,भारत साय हथगड़ा से कांशी राम, दशरथ भगत, सालीग राम, जय सिंग बंजारा, बरजोर सूरज साय मुख्यरुप से उपस्थित रहे, मंच सफल संचालन तपेश्वर सिंह यादव ने किया और आभार प्रदर्शन लक्ष्मण बंजारा ने किया। neeraj,harit,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!