Chhattisgarh

विष्णुदेव साय का एडिट वीडियो वायरल, कांग्रेसी पार्षद के खिलाफ FIR दर्ज

ad neera
नीरज गुप्ता संपादक
MO NO- 9340278996,9406168350

रायपुर-  जांजगीर जिला में शिवरीनारायण नगर पंचायत के कांग्रेस पार्षद के खिलाफ पुलिस ने FIR दर्ज किया है। आरोप है कि कांग्रेस पार्षद ने सीएम विष्णुदेव साय का एडिटेड विडियों वायरल किया था। इस मामले पर शिवरीनारायण भाजपा मंडल अध्यक्ष संजीव बंजारे की शिकायत पर पुलिस ने अब FIR दर्ज किया है। गौरतलब है कि पिछले दिनों जांजगीर जिला में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का एडिटेड विडियों सोशल मीडिया में वायरल किया गया था। एडिट विडियों वायरल कर मुख्यमंत्री की छबि खराब करने के इस प्रकरण पर शिवरीनारायण भाजपा मंडल के अध्यक्ष संजीव बंजारे ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराते हुए दोषियों के विरूद्ध कानूनी कार्रवाई की मांग की थी।

मंडल अध्यक्ष ने इस पूरे मामले में शिवरीनारायण नगर पंचायत के कांग्रेस पार्षद सागर केशरवानी पर मुख्यमंत्री का विडियों एडिट कर वायरल करने का आरोप लगाया गया था। शिकायत पर पुलिस ने जांच के बाद कांग्रेस पार्षद सागर केशरवानी के खिलाफ धारा 469,506 के तहत अपराध दर्ज कर लिया है। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद जहां भाजपा नेता आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रही है। वहीं कांग्रेस नेताओं के बीच हड़कंप मचा हुआ है। जिले में सीएम विष्णुदेव साय का एडिट वीडियो वायरल करने के मामले पर शिवरीनारायण नगर पंचायत के पार्षद सागर केशरवानी के खिलाफ FIR दर्ज किया गया है। उन्होंने महतारी वंदन योजना बंद होने को लेकर सीएम विष्णुदेव साय का एक वीडियो वायरल किया गया था। जिसके बाद अब इस मामले को लेकर भाजपा मंडल अध्यक्ष ने थाने जाकर उनके खिलाफ FIR दर्ज करवाई है।
उल्लेखनीय है कि, कुछ दिन पहले सीएम विष्णुदेव साय का जनता से सीधी बातचीत का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। जिसमें सीएम विष्णुदेव साय आम लोगों से बातचीत करते नजर आ रहे थे। इस वीडियो में सीएम श्री साय पूछते हैं कि, महतारी वंदन योजना का दो किस्त का पैसा मिल गया ना, जिस पर सामने से जवाब आता है हां मिल गया है। इसके बाद सीएम साय ने कहा, कि तीसरा किस्त भी मिलेगी। इसके बाद सीएम साय ने आगे कहा कि, कांग्रेस के लोग आपको भरमा रहे हैं कि, यह बंद हो जाएगा। उसके भ्रम में नहीं आना है, जब तक आप हम लोगों को सरकार में बैठे रहेंगे। तब तक महतारी वंदन का पैसा जाता रहेगा। कांग्रेसी ठगरा और लबरा है और महतारी वंदन योजना कभी बंद नहीं होगी।neeraj,harit,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!