भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर जनजातीय गौरव दिवस सम्पन्न, सालिक साय ने कहा,बिरसा मुंडा का जीवन जनजातीय समाज की प्रेरणा का स्रोत


जशपुर। महादेवडांड मंडल के सरायपानी, मुंडाटोली में अखिल भारतीय वनवासी कल्याण आश्रम के तत्वाधान में भगवान बिरसा मुंडा जी की 150वीं जयंती पर भव्य जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया।


कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष श्री सालिक साय उपस्थित रहे। अपने उद्बोधन में सालिक साय ने कहा कि “बिरसा मुंडा आदिवासी समाज की आन-बान और पहचान हैं। उनका संघर्ष, त्याग और बलिदान हमें अपनी परंपराओं, संस्कृति और अधिकारों की रक्षा के लिए हमेशा प्रेरित करता है।


कार्यक्रम को गरिमा प्रदान करने हेतु कल्याण आश्रम के श्री महेश्वर सिंह, मुकेश शर्मा महामंत्री, जिला भाजपा, गेंदबिहारी जिला पंचायत सदस्य), लखु राम, जे.आर. नागवंशी, प्रतीक सिंह, कुंवर राम, ललित नागेश जिला अध्यक्ष, आदिवासी मोर्चा, समरजीत चांद मंडल महामंत्री कांसाबेल, भूषण वैष्णव जिलाध्यक्ष, भाजपा युवा मोर्चा, दुर्गा शर्मा जनपद सदस्य एवं नगर पंचायत अध्यक्ष सहित बड़ी संख्या में देवतुल्य आमजन उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में बिरसा मुंडा जी के अदम्य साहस, त्याग, जल-जंगल-जमीन की रक्षा और जनजातीय समाज के उत्थान हेतु दिए गए ऐतिहासिक योगदान को श्रद्धापूर्वक स्मरण किया गया।

पारंपरिक नृत्य, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और श्रद्धांजलि सभाओं के माध्यम से लोगों ने उनके आदर्शों को जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।कार्यक्रम उत्साह, श्रद्धा और सांस्कृतिक गरिमा के साथ सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *