पत्थलगांव में लगातार कार्रवाई, उड़नदस्ता टीम ने दो स्थानों से 492 बोरी अवैध धान किया जप्त

नीरज गुप्ता संपादक मो न-9340278996

पत्थलगांव। क्षेत्र में अवैध धान भंडारण और परिवहन पर प्रशासन की सख्ती लगातार जारी है। बीते दिनों सुखरापारा, कोतबा और सुरंगपानी में हुई बड़ी कार्यवाही के बाद अब एक बार फिर उड़नदस्ता टीम ने दो जगहों पर दबिश देकर भारी मात्रा में धान जब्त किया है।कलेक्टर के निर्देश पर अनुविभागीय अधिकारी राजस्व पत्थलगांव ऋतुराज सिंह बिसेन के नेतृत्व में गठित टीम तहसीलदार कृष्णमूर्ति दीवान, खाद्य निरीक्षक अजय प्रधान, और मंडी उपनिरीक्षक जगदीश सोनी ने आज मंगलवार को काडरो में बड़ी कार्रवाई अंजाम दी।

जानकारी के अनुसार, ग्राम काडरो निवासी संतोष डड़सेना के यहां से 390 बोरी धान और गिरधारी प्रधान के यहां से 102 बोरी धान रखा हुआ पाया गया। पूछताछ के दौरान दोनों ही स्थानों से धान के संबंध में कोई वैध दस्तावेज या प्रमाण प्रस्तुत नहीं किए जा सके। जिसके बाद टीम ने नियमों के तहत कुल 492 बोरी धान को जप्त कर आगे की कार्रवाई के लिए राजस्व अभिलेख में लिया। प्रशासन का कहना है कि प्रदेश में धान खरीदी शुरू गई है, ऐसे में बिचौलियों और व्यापारियों द्वारा अवैध भंडारण की कोशिशें बढ़ गई हैं। इसे देखते हुए उड़नदस्ता दल लगातार क्षेत्र में औचक निरीक्षण कर रहा है। एसडीएम ऋतुराज सिंह बिसेन ने स्पष्ट कहा कि अवैध धान भंडारण और तस्करी में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। कार्रवाई आगे भी इसी कठोरता के साथ जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *