
पत्थलगांव क्षेत्र के डुमरबहार धान उपार्जन केंद्र में आज वर्ष 2025-26 के धान खरीदी सत्र का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय ने धान तौल कर खरीदी प्रक्रिया की शुरुआत की।इस अवसर पर सालिक साय ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार किसानों को मजबूत बनाने के लिए लगातार योजनाएँ ला रही है। उन्होंने बताया कि धान खरीदी में पारदर्शिता, समय पर भुगतान और समर्थन मूल्य सुनिश्चित करना सरकार की प्राथमिकता है।

किसानों को किसी प्रकार की दिक्कत न हो इसके लिए सभी केंद्रों में आवश्यक सुविधाएँ उपलब्ध कराई गई हैं।कार्यक्रम में भाजपा जिला महामंत्री मनीष अग्रवाल भी उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि किसानों की मेहनत का पूरा मूल्य मिले, इसके लिए प्रशासन, समिति और जनप्रतिनिधि मिलकर निरंतर कार्य कर रहे हैं।

धान खरीदी शुरू होते ही केंद्र में किसानों में उत्साह देखा गया। अधिकारी-कर्मचारी खरीदी प्रक्रिया को व्यवस्थित एवं सुचारू रूप से संचालित कर रहे हैंइस कार्यक्रम में नन्दलाल पैंकरा अध्यक्ष,बीडीसी शशिरेखा पैंकरा, भूडेश्वर यादव, नारायण यादव,डुमरबाहर सरपंच, श्रवण कुमार, पितो राम एवं अधिक संख्या में किसान उपस्तिथ रहे
