Kota-Updete:-इमरती-लकड़ियों से भरी स्कॉर्पियो वन-विभाग के हत्थे-चढ़ी…वाहन छोड़कर भागे लकड़ी तस्कर।-

फिल्मी-स्टाईल में वन विभाग की गस्ती टीम ने लकड़ी तस्करों को को दौड़ाया…वाहन छोड़ भाग खड़े हुए तस्कर।

*दिनांक:-02/12/2025**मोहम्मद जावेद खान हरित छत्तीसगढ।।

*करगीरोड-कोटा:-वन मंडल अधिकारी बिलासपुर के निर्देश उपवनमंडल- अधिकारी कोटा अनिल भास्करन के मार्गदर्शन में वन परिक्षेत्र अधिकारी देवसिंह मरावी के नेतृत्व में मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर 02-नवंबर की रात अज्ञात व्यक्तियों के द्वारा सागौन प्रजाति की इमारती-लड़कियों की अवैध कटाई करके परिवहन किए जाने पर बेलगहना सर्कल के स्टाफ गश्त के दौरान कक्ष क्रमांक 1202/ 2470/कोटा-बेलगहना मुख्य मार्ग पर एक स्कॉर्पियो संदिग्ध अवस्था में खड़े पाए जाने पर वन स्टाफ के गस्ती वाहन को आते देख स्कॉर्पियो वाहन के चालक द्वारा वाहन को तेजी से बढ़ाते हुए बेलगहना की ओर भागने की कोशिश किए जाने पर वन स्टाफ पीछा करते हुए फाटकपारा-करही- कछार पहुंचे तभी स्कॉर्पियो क्रमांक CG- 19-C-6590 के वाहन चालक द्वारा डोंगरी पारा बस्ती की ओर से वाहन को जंगल के रास्ते पहाड़ी में वाहन को लावारिश अवस्था में छोड़कर मौके से फरार हो गए।**स्कॉर्पियो-वाहन में कुल 06-नग लट्ठा 01-नग सीलपट कुल 7-नग लोड था..कक्ष क्रमांक 2470 में वन स्टाफ द्वारा जाकर देखने पर 3-नग लट्ठे और मिले तो कुल 10-नग सागौन वनोपज 0.527 घनी जप्ती कर कार्यवाही पीओआर प्रकरण क्रमांक 17716/09 02/12/2025 को जारी कर 10-नग वनोपज को जप्त वाहन में ही लोड कर कार्टिन चालान 03/06/ 02.12.2025 से निस्तार-डिपो बेलगहना-परिवहन कराया गया जप्त वनोपज की अनुमानित मूल्य 30000.00 एवं जप्त वाहन की अनुमानित मूल्य 200000.00 आंका गया है..

इस पूरी कार्रवाई में परिक्षेत्र सहायक बेलगहना शिव कुमार पैकरा वनरक्षक संतकुमार वाकर एवं पंकज साहू सोमप्रकाश जयसिंधु वाहन चालक संतोष श्रीवास चौकीदार ओमप्रकाश पांडे रामफल गोंड देवलाल पाव का विशेष भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *