Chhattisgarh

प्रदेश में शिक्षा के क्षेत्र में विष्णु देव साय सरकार चौमुखी विकास के लिए तत्पर–गोमती साय

पत्थलगांव के झामझोर में विकासखंड स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव मनाया गया,मुख्यातिथि के रूप में विधायक गोमती साय रही मौजूद

प्रदेश में शिक्षा के क्षेत्र में विष्णु देव साय सरकार चौमुखी विकास के लिए तत्पर–गोमती साय

पत्थलगांव । विकासखंड शिक्षा अधिकारी एवं वि.खं. स्त्रोत केंद्र समन्वयक के तत्वाधान में आज गुरुवार को शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय झामझोर में विकासखंड स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर मुख्यअतिथि के रूप में क्षेत्रीय विधायक श्रीमती गोमती साय मौजूद रही एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुनील अग्रवाल द्वारा की गई। वहीं सर्वप्रथम विद्यालय परिसर में “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत फलदार और छायादार पौधों का रोपण किया गया। तत्पश्चात मंच में माता सरस्वती के तैल्यचित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। जिसके बाद नवप्रवेशी बच्चों को अतिथियों ने तिलक लगाकर व मुंह मीठा कराकर शाला प्रवेश कराया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। वहीं विद्यालय की छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर अतिथियों का मन मोह लिया। इस दौरान छात्र–छात्राओं को गणवेश एवं पुस्तकों का वितरण किया गया। इस अवसर पर दूर दराज से रास्ता तय कर विद्यालय पहुंचने वाली छात्राओं को आने जाने में परेशानी ना हो और पढ़ाई में मन लगा रहे इस उद्देश्य से 9वीं कक्षा की छात्राओं को करीब 35 सायकिलो का भी वितरण किया गया। कार्यक्रम के दौरान विधायक गोमती साय ने मेधावी छात्रों का सम्मान करते हुए प्रमाण पत्र प्रदान करते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की। जिसमे हायर सेकेंडरी से दीपिका पैंकरा/पिता महेशराम पैंकरा ने 81.8% अंक प्राप्त कर अव्वल स्थान प्राप्त किया एवं द्वितीय स्थान पर लुकेश यादव/पिता उत्तम प्रसाद यादव ने 76.6% अंक प्राप्त किया। इसी क्रम में हाई स्कूल से डिंपल पैंकरा ने 87.16% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया एवं हर्षित पैंकरा ने 82.6% अंक से द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

इस दौरान कार्यक्रम में मुख्यअथिति एवं पत्थलगांव विधायक गोमती साय ने कहा कि शिक्षा के बिना जीवन अंधकारमय है, छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार आने के बाद अब प्रदेश के सभी स्कूलों में बेहतर शिक्षा मिलेगी। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में बच्चों के लिए शिक्षा के प्रति विशेष ध्यान दिया जा रहा है उन्होंने शिक्षा के साथ साथ स्कूलों में खेलकूद और व्यायाम में रुचि रखने हेतु बच्चों को प्रेरित किया। इस मौके पर बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए उन्होंने कहा कि शिक्षा ही एक ऐसी पूंजी है जिसे कोई नहीं छीन सकता, मेहनत और लगन से पढ़ाई करें और अपने सपनों को साकार करने की दिशा में आगे बढ़ें। विदित हो कि शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला झामझोर में क्षेत्रीय विधायक गोमती साय ने 9 जुलाई सन् 1988 को कक्षा 6वीं में दाखिला लिया था। श्रीमती साय का व्यक्तित्व निडर और साहसी प्रवृत्ति का रहा है और विद्यालय के खेलों में सबसे अधिक इन्हें कबड्डी और खो–खो खेल में रुचि रही।

वहीं कार्यक्रम के अध्यक्ष भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुनील अग्रवाल ने अपने उद्बोधन में कहा कि छात्र जीवन में शिक्षा के साथ-साथ अनुशासन भी सबसे महत्वपूर्ण है। विद्यार्थी अनुशासन में रहकर ही अपने कर्म पथ पर अग्रसर रहता है। प्रदेश में भाजपा की सरकार आने के बाद शिक्षा के क्षेत्र में नए उत्साह और उमंग के साथ कार्य किया जा रहा है। विद्यालय के छात्र–छात्रों को अनेकों माध्यम से प्रोत्साहित किया जा रहा है। जिससे कि वह शिक्षा के साथ-साथ खेलकूद में भी अपने क्षेत्र का नाम रोशन कर सके।

इस कार्यक्रम में पत्थलगांव एसडीएम आकांक्षा त्रिपाठी,बागबहार तहसीलदार गणेश साय,वि.खंड शिक्षा अधिकारी विनोद पैंकरा, नित्यानंद छतर,वि.खंड स्त्रोत समन्वयक वेदानंद आर्य,हीरालाल गोपाल,विवेकानंद मिर्रे,प्राचार्य संजय प्रधान,अखिल भारतीय कंवर समाज संयोजक अशोक साय,वरिष्ठ भाजपा नेता उमाशंकर भगत, ज.पं. सदस्य मुरलीधर यादव,भाजपा मंडल अध्यक्ष कोतबा हेमवती भगत,सुदर्शन पटेल, मरूरनाचा सरपंच दुर्गावती पैंकरा,अंकित बंसल,अरुण यादव,हेमंत बंजारा,जितेंद्र अग्रवाल,सुरेश साहू,सुचिता एक्का,रेणु विश्वास,भारती शर्मा,भुनेश्वरी बेहरा,भारती शर्मा(लुडेग),यशोदा यादव समेत अन्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!