औघड़ आश्रम शेखरपुर में मनाई गई गुरु पूर्णिमा

MO NO- 9340278996,9406168350
पत्थलगांव- पत्थलगांव औघड़ आश्रम शेखरपुर में गुरु पूर्णिमा रविवार को भक्तिमय वातावरण में मनाया गया।जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालू भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया।गुरु पूर्णिमा महोत्सव बड़े ही धूमधाम वह हर्ष उल्लास के साथ अघोरेश्वर भगवान राम की स्मृति में मनाया गया। सर्वप्रथम आरती पूजन पश्चात प्रातः सफल योनी ग्रंथ का सामूहिक पाठ व हवन पूजा किया गया जिसमें दूर दराज से आए सैकड़ो श्रद्धालु वह भक्तजनों ने भाग लिया, इसमें प्रमुख रूप से सर्वश्री सदानंद गुप्ता सीतापुर ,अनिल अग्रवाल, अमर अग्रवाल ,पंकज गुप्ता ,हेमंत, सुरेश अग्रवाल, अमित अग्रवाल ,डॉक्टर चंदीराम रवालानी भाटापारा, राजेश पटेल खरसिया ,राधे पटेल शक्ति ,लक्ष्मण बाबा बगीचा, सती पैंकरा अंबिकापुर ,बांके बिहारी सीतापुर, शिव महाराज ,हरि गिरि एवं मिश्रा जी आदि सम्मिलित हुए ,इसके बाद प्रमुख अतिथि सदानंद गुप्ता गुप्ता के साथ सभी उपस्थित लोगों ने दोपहर को आश्रम परिसर में सघन वृक्षारोपण किया
,इन समस्त कार्यक्रमों के पश्चात प्रसादी महाप्रसाद का वितरण उपस्थित जन समुदाय के बीच किया गया समस्त कार्यक्रमों में आश्रम के संचालक संतोष बाबा स्वयं उपस्थित होकर समस्त आगंतुक भक्तों शिष्यों व अन्य सामान्य जनों का उत्साह वर्धन करते नजर आए वही नगर एवं ग्रामीण अंचल के लोगों ने प्रसाद ग्रहण करने के बाद अघोरेश्वर भगवान राम का आशीर्वाद प्राप्त कर अपने जीवन कृतार्थ किया।