Chhattisgarh

जापान से प्रशिक्षित कराटे डू हक़वाकाई ने किया जशपुरनगर में टीम का गठन,

Jashpur News:-जापान से प्रशिक्षित कराटे डू हक़वाकाई ने किया जशपुरनगर में टीम का गठन,

अब यहां के युवाओं को मिलेगा फ्री आत्मरक्षा और स्वस्थ रहने के प्रशिक्षण का अवसर,अब गांवों के युवा भी राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर दिखाएंगे अपनी जौहर,संरक्षक राजा रणविजय सिंह जूदेव तो अध्यक्ष प्रेमशिला बंजारा को मिला दायित्व,सचिव,कोषाध्यक्ष पर इनको मिली जिम्मेदारी,देखिये पूरे जिले भर की सूची..!*

जशपुरनगर:- शनिवार को जिले के फरसाबहार ब्लॉक के ग्राम पंचायत मेंडर भेलवा में जापान कराटे डू हक़वाकाई ऑर्गेनाइजेशन छत्तीसगढ़ (इंडिया) के प्रदेश प्रमुख प्रशिक्षक एवं अध्यक्ष रेंशी चंद्रदीप शर्मा एवं प्रदेश महासचिव रेंशी चैन दास मानिकपुरी तथा श्यामलाल बंजारा के गरिमामय उपस्थिति में जापान कराटे डू हक़वाकाई जिला जशपुर इकाई का गठन किया गया।

 

जिसमें सर्वसम्मति से संरक्षक राजा श्री रणविजय सिंह जूदेव, श्री प्रबल प्रताप सिंह जूदेव, श्री राय मुनि भगत विधायक जशपुर विधानसभा क्षेत्र, मुख्य संरक्षक श्रीमती गोमती साय विधायक पत्थलगांव विधानसभा क्षेत्र बनाए गए तथा अध्यक्ष श्रीमती प्रेमशिला बंजारा ग्राम मेंडर भेलवा तहसील फरसाबहार, उपाध्यक्ष प्रिंस प्रजापति जशपुर ब्लॉक, नितेश नायक दुलदुला ब्लॉक, हरीश बंजारा फरसाबहार ब्लॉक, कार्यकारिणी अध्यक्ष गोविंद यादव फरसाबहार ब्लॉक, सचिव गोपाल यादव फरसाबहार ब्लॉक, सहसचिव सुश्री साक्षी बांसकार कुनकुरी ब्लॉक, प्रेम कुमार सूली फरसाबहार ब्लॉक, पवन बंजारा पत्थलगांव ब्लॉक, कोषाध्यक्ष आजाद बंजारा पत्थलगांव ब्लॉक, मीडिया प्रभारी सजन बंजारा, विधिक सलाहकार लोचन प्रसाद पत्थलगांव ब्लॉक, कार्यकारिणी सदस्य नरेश साने फरसाबहार ब्लॉक, सुश्री ममता यादव फरसाबहार ब्लॉक, सुश्री सुमनी सीदार फरसाबहार ब्लॉक,सुश्री स्वाति कनल फरसाबहार ब्लॉक, सुश्री नंदिनी नायक, सुश्री सरोजिनी बाई ,श्री दिनेश राम, दशरथ राम, अनुज राम, मनसाई राम कुनकुरी ब्लॉक, श्रीमती राज लक्ष्मी, सुश्री लक्ष्मी मनोर ब्लॉक, ललित राम दुलदुला ब्लॉक देवमुनी जशपुर ब्लॉक, शिवराज बंजारा, प्रेम सारथी पत्थलगांव ब्लॉक, सुश्री प्रेमलता बंजारा, नीरज बंजारा , नरेश यादव बागबाहर ब्लॉक चुने गए। उक्त अवसर पर नवनियुक्त जिला समिति की अध्यक्षा श्रीमती प्रेमशिला बंजारा ने कहा कि जिले में कराटे खेल को बढ़ावा देने के लिए उनकी समिति समय-समय पर ब्लॉक एवं विद्यालयीन स्तर पर कराटे खेल के प्रशिक्षण का आयोजन करेगी साथी खिलाड़ियों को तैयार कर जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर भाग लेने का अवसर देगी। इस अवसर पर जिला सचिव सेंसाई गोपाल यादव ने कहा कि जिला समिति में जिला के प्रत्येक ब्लॉक को प्रतिनिधित्व मिला है जिससे पंचायत स्तर से लेकर जिला स्तर तक कराटे खिलाड़ी तैयार किए जाएंगे और हमारे समिति के समस्त पदाधिकारी कराते खेल के विकास के लिए कार्य करने हेतु कृत्य संकल्पित हैं , संस्था के प्रमुख प्रशिक्षक एवं अध्यक्ष रेंशी चंद्रदीप शर्मा ने कहा कि प्रदेश भर में कराटे खेल गतिविधियों में राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर खिलाड़ियों को तैयार कर लाभान्वित करने के लिए हमारी संस्था जापान कराते डू हक़वाकाई ऑर्गेनाइजेशन छत्तीसगढ़ (इंडिया) सदैव कटिबद्ध है संस्था के प्रदेश महासचिव रेंशी चैन दास मानिकपुरी ने कहा कि हमारी संस्था कराटे खेल गतिविधियों में जशपुर जिला को हर संभव सहयोग प्रदान करेगी तथा हमारी संस्था प्रदेश भर में तेजी से बढ़ती हुई कराटे खेल में तेजी से बढ़ रही है साथ ही साथ संस्था अपना नाम स्थापित करते जा रही है 

     उक्ताशय की जानकारी प्रेस विज्ञप्ति जारी कर संस्था के जिला इकाई के सचिव सेंसाई गोपाल यादव ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!