कलेक्टर को धमकी देकर चर्चा में आये BJP नेता अजय सिंह को पुलिस ने किया गिरफ्तार, जानें क्या है मामला..?

MO NO- 9340278996,9406168350
बीजापुर: BJP leader ajay singh arrested बीजेपी नेता अजय सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। अजय सिंह पर आदिवासी युवक के साथ गाली गलौज करने का आरोप है। जिसके बाद सर्व आदिवासी समाज ने अजय सिंह की गिरफ्तारी की मांग की थी। सर्व आदिवासी समाज ने प्रदर्शन और कलेक्ट्रेट का घेराव किया था। अजय सिंह को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने बीजेपी नेता को न्यायिक रिमांड पर दंतेवाड़ा भेज दिया है।

MO NO- 9340278996,9406168350
अजय सिंह का नाम पिछले दिनों तब चर्चा में आया जब मोबाइल से बातचीत में उसने कलेक्टर से अभद्रता की और उसका ऑडियो वायरल हो गया था। मगर बता दें कि अजय सिंह की गिरफ्तारी उस मामले में नहीं हुई है, बल्कि पुलिस ने उसे आदिवासी समाज के एक युवक के साथ जातिगत गाली-गलौच के मामले में गिरफ्तार किया है। अजय सिंह पूर्व में जिलाबदर हो चुका है और पुलिस के रिकॉर्ड में वह गुंडा बदमाश के रूप में दर्ज है।