Chhattisgarh

ग्राम पंचायत अम्बाक्छार में स्वतंत्रता दिवस पर स्कूली बच्चों के साथ पूर्व एस पी ने फहराया तिरँगा

ग्राम पंचायत अम्बाक्छार में स्वतंत्रता दिवस पर स्कूली बच्चों के साथ पूर्व एस पी ने फहराया तिरँगा

कोतबा – आज़ादी के अमृत काल व देश मे चल रही हर घर तिरंगा अभियान कार्यक्रम में सामिल होने ग्राम पंचायत अम्बाक्छार में मुख्य अतिथि के रूप में लालजीत साय पैंकरा, पूर्व एस पी खेमसाय पैंकरा , सरपंच राकेश कुमार सिंह,दिलबदर साय ,कुमकर्ण यादव ,लाभों राम ,योगेश साय, जयकृष्ण साय ,संदीप साय,देवसिंह साय , नदलाल साय उपस्थित रहे ।

लालजीत साय ने बच्चों को सम्बोधित करते हुवे बताया कि 15 अगस्त 1947, वो दिन था जब भारत ने ब्रिटिश शासन से आजादी हासिल की। देश ने स्वतंत्रता की नई सुबह देखी। ये दिन हमें हमारे वीर स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान की याद दिलाता है। उन्हीं की बदौलत हम आज एक आजाद देश में सांस ले पा रहे हैं। लेकिन आज का दिन केवल अपने इतिहास को याद करने का ही नहीं है। ये तारीख हमें हमारे वर्तमान और भविष्य की दिशा तय करने की भी याद दिलाती है। बेशक, पिछले 78 वर्षों में भारत ने हर क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की है। विज्ञान, तकनीक, शिक्षा, अर्थव्यवस्था के क्षेत्र में हमने विश्व में अपनी एक नई पहचान बनाई है।

लेकिन आज भी हमारे सामने कई चुनौतियां सिर उठाए खड़ी हैं। गरीबी, बेरोजगारी, सामाजिक असमानता… इन्हें दूर करने के लिए हमें एकजुट होकर काम करना होगा। क्योंकि इसके बिना आजादी अधूरी है। तो क्यों ना इस स्वतंत्रता दिवस पर हम सभी यह संकल्प लें कि देश की प्रगति में अपना हर संभव योगदान देंगे। भारत को एक मजबूत, समृद्ध और समावेशी राष्ट्र बनाने के लिए अपने स्तर पर जो बन पड़ेगा, करेंगे।neeraj,harit,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!