Chhattisgarh

विवादित युक्तियुक्तकरण प्रक्रिया हुई स्थगित..युक्त युक्तिकरण रद्द होना प्रदेश के समस्त शिक्षकों की सबसे बड़ी जीत…

विवादित युक्तियुक्तकरण प्रक्रिया हुई स्थगित..युक्त युक्तिकरण रद्द होना प्रदेश के समस्त शिक्षकों की सबसे बड़ी जीत…

 

समस्त शैक्षिक संगठनों के एकता की जीत – शंकर साहू प्रांताध्यक्ष

माननीय विष्णु देव साय जी मुख्यमंत्री व समस्त अधिकारियों को बधाई व आभार…

रायपुर //-     युक्तियुक्तकरण का प्रदेश के सभी लगभग 02 लाख शिक्षक विरोध कर रहे थे, क्योंकि यह पूरी प्रक्रिया नियम विरुद्ध एवं विसंगति युक्त था।

         इसे तत्काल रद्द करने की मांग शुरू से उठने लगी थी।इसे देखते हुए राज्य के विभिन्न शिक्षक संगठनों ने इसकी आवाज बुलंद की।    “छत्तीसगढ़ प्रदेश शासकीय शिक्षक फेडरेशन के प्रदेश अध्यक्ष- शंकर साहू ने इस मुद्दे पर प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हैं बताया कि छत्तीसगढ़ कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन व छत्तीसगढ़ संयुक्त शिक्षक महासंघ के 16 तारीख को आंदोलन के आह्वान के बाद सरकार दबाव में आई तथा लगातार विभिन्न संगठनों की एकता एवं युक्तिकरण का विरोध हुआ।

आंदोलन की चेतावनी के बाद सरकार सकते में आकर विगत 28 तारीख को मंत्रालय और संचालनालय में बैठक बुलाया। बैठक के दौरान भी सभी कर्मचारी संघ ने जोर शोर से विसंगतिपूर्ण युक्त युक्तिकरण का घोर विरोध किया। “छत्तीसगढ़ प्रदेश शासकीय शिक्षक फेडरेशन” ने भी डीपीआई के बैठक में युक्तिकरण को तत्काल रद्द करने का पुरजोर तरीके से मांग रखा। साथ ही सभी संगठनों में भी इसकी मांग रखी।    छत्तीसगढ़ प्रदेश शासकीय शिक्षक फेडरेशन के प्रदेश अध्यक्ष- शंकर साहू, शिक्षक महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष- राजनारायण द्विवेदी, गवर्नमेंट एम्प्लाइज वेलफेयर एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष- कृष्ण कुमार नवरंग, छत्तीसगढ़ शैक्षिक समन्वयक संघ के प्रदेश अध्यक्ष- विक्रम राय, छत्तीसगढ़ सर्व शिक्षण कल्याण संघ के प्रदेश अध्यक्ष-भूपेंद्र बनाफर, संयुक्त प्रधान पाठक कल्याण संघ के प्रदेश अध्यक्ष-कमल दास मुरचुले, छत्तीसगढ़ शिक्षक अधिकार मंच के प्रदेश अध्यक्ष-धरमदास बंजारे, छत्तीसगढ़ वरिष्ठ व्याख्याता संघ के प्रदेश अध्यक्ष- डॉक्टर भूपेंद्र गिलहरे, प्रदेश शिक्षक सेवी कल्याण संघ के प्रदेश अध्यक्ष- चेतन दास बघेल, विधि सलाहकार- शिव सारथी व छत्तीसगढ़ प्रदेश शासकीय शिक्षक फेडरेशन के प्रदेश संरक्षक- रेखराज साहू, अनिल रामटेके, प्रदेश महिला प्रकोष्ठ के संयोजक- हीना कश्यप, प्रदेश सचिव- अशोक कुमार तेता, कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष- संजय मेहर, दीपक प्रकाश, नरेंद्र देवदास, प्रदेश मीडिया प्रभारी- रमेश साहू, प्रदेश उपाध्यक्ष- सूर्य लाल साहू, प्रेमचंद सोनवानी, भुनेश्वरी सहारे, प्रदेश प्रवक्ता- हेमलता बढ़ई, प्रदेश प्रभारी महामंत्री- जितेंद्र साहू, प्रदेश महासचिव- रत्नाकर खूंटिया, भूपेंद्र साहू, मितेंद्र कुमार बघेल, समस्त प्रदेश, जिला व ब्लॉक पदाधिकारी गण सहित समस्त प्रदेश के शिक्षकों द्वारा मंत्रालय व संचनालनय के सभी अधिकारियों को युक्तिकरण की प्रक्रिया तत्काल स्थगित करने के लिए साथ ही राज्य सरकार के मुख्य मुख्यमंत्री- विष्णु देव साय, उप मुख्यमंत्री- विजय शर्मा जी, उपमुख्यमंत्री- अरुण साव, सहित राज्य सरकार एवं समस्त अधिकारियों को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए प्रदेश के 01 लाख 80 हजार शिक्षक साथियों को एवं विभिन्न संगठनों के प्रदेश अध्यक्ष व पदाधिकारी को बहुत बहुत बधाई दी गई है।उपरोक्त जानकारी मीडिया में रमेश साहू प्रदेश मीडिया प्रभारी छत्तीसगढ़ प्रदेश शासकीय शिक्षक फेडरेशन ने दी है।neeraj,harit,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!