BSP-Updete:-छत्तीसगढ़ पावर लिफ्टिंग चैंपियनशिप…160- किलोग्राम भार उठाकर आदित्य सिंह ने गोल्ड मेडल जीत प्रथम स्थान प्राप्त किया।

पिछले 3 साल से जूनियर-विंग मे गोल्ड-मेंडल जीतकर राज्य और बिलासपुर जिले का नाम रोशन कर रहे हैं..आदित्य सिंह।

दिनांक:-04/01/2026**मोहम्मद जावेद खान हरित छत्तीसगढ़।।**कोटा/बिलासपुर:–छत्तीसगढ़ पावर लिफ्टिंग चैंपियनशिप 03-जनवरी रायपुर में आयोजित किया गया..ओपन बेंच प्रतियोगिता 94-वर्ग वार मे हेमूनगर बिलासपुर वासी आदित्य सिंह ने प्रथम स्थान प्राप्त करते हुए 160 किलोग्राम भार उठाकर गोल्ड मेडल जीतकर जूनियर मे रिकॉर्ड बनाते हुए बिलासपुर वासियो का मान बढ़ाया।

आदित्य सिंह ने पिछले 3 साल में छत्तीसगढ़ मे ओपन जूनियर विंग मे लगातार गोल्ड मैडल जीतकर राज्य और बिलासपुर जिले का नाम रोशन किया..आदित्य सिंह का जूनियर ओपन नेशनल पावर लिफ्टिंग मार्च 2026 गुजरात मे चयन हो गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *