Kota-Updete:-UCMAS राज्य स्तरीय-प्रतियोगिता अंश बघेल ने किया शानदार प्रदर्शन।-

दिनांक:-06/01/2026

मोहम्मद जावेद खान हरित छत्तीसगढ़!!

कोटा/बिलासपुर/:-छत्तीसगढ़ राज्य एवं नागपुर क्षेत्र के लिए UCMAS की मास्टर फ्रेंचाइज़ी अबैकस टैलेंट एलएलपी के तत्वावधान में 12वीं राज्य-स्तरीय-यूसीमास-अबैकस व मेंटल-अरिथमेटिक-प्रतियोगिता का आयोजन दिनांक 4 जनवरी 2026 को रायपुर स्थित महर्षि वाल्मीकि उत्सव मंडप श्रीराम मंदिर वीआईपी चौक में आयोजित किया गया, प्रतियोगिता में राज्य भर से आए प्रतिभागियों ने अपने बौद्धिक कौशल का प्रदर्शन किया, UCMAS राजकिशोर नगर बिलासपुर सेंटर से डॉ.रितेश जैन एवं गिरजा मैडम के मार्गदर्शन में प्रतियोगिता में भाग लेने वाले अंश बघेल/पिता यशवंत बघेल ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन किया।

अंश बघेल ने लिसनिंग कम्पटीशन कैटेगरी ‘बी’ में स्टेट चैंपियन अवॉर्ड प्राप्त किया..इसके साथ ही उन्होंने विजुअल E/E-I कैटेगरी में पाँचवाँ रनर-अप स्थान भी हासिल किया,अंश के इस उपलब्धि पर परिजनों/शिक्षकों एवं यूसीमास परिवार में हर्ष का माहौल है..यूसीमास प्रबंधन एवं केंद्र संचालकों ने अंश बघेल की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं और कहा कि यह उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणास्रोत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *