
पत्थलगांव वन परिक्षेत्र में जंगली हाथी की दहशत से ग्रामीणों में भय का माहौल बना हुआ है। बीते दो दिनों में एक (दंतैल) जंगली हाथी ने अलग-अलग गांवों में कुल 8 घरों को तोड़फोड़ कर क्षतिग्रस्त कर दिया।प्राप्त जानकारी के अनुसार परसों रात किलकिला नारायणपुर गांव में हाथी ने चार घरों में घुसकर जमकर उत्पात मचाया। इस दौरान घरों में रखे टीवी समेत अन्य घरेलू उपकरणों को तोड़ दिया गया।वहीं बीती रात सुसडेगा गांव में हाथी ने फिर से आतंक मचाते हुए चार अन्य घरों को क्षतिग्रस्त कर दिया और घर में रखे धान को खा गया।सबसे चिंताजनक घटना सुसडेगा की है, जहां घर में सो रही मां-बेटी हाथी की चपेट में आने से बाल-बाल बचीं। सुसडेगा निवासी धनी राम यादव की बेटी इस घटना में सुरक्षित बच गई।एक अन्य ग्रामीण साइनाथ राम (सुसडेगा पतरापारा) ने बताया कि उनके घर से 5 बोरी धान हाथी ने खा लिया।

