आग और कीटनाशक के सहारे मौत! हत्या या आत्महत्या पर उलझी गुत्थी

पत्थलगांव। शुक्रवार की रात करीब 10 बजे पैरावट इलाके में एक व्यक्ति का अधजला शव मिलने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ इकट्ठी हो गई और मामले को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं।

नीरज गुप्ता संपादक मो न-9340278996

मृतक की पहचान शमशूल हक खान उर्फ राजू खान (निवासी बिलाईटाँगर) के रूप में की गई है, जो प्लास्टिक के डिब्बे बेचने का काम करता था। जानकारी अनुसार शाम करीब 8 बजे वह घर से हिसाब-किताब लेने निकला था। लेकिन निर्धारित समय पर घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। खोजबीन के दौरान रात लगभग 10 बजे पूरन तालाब के पास उसकी लूना खड़ी मिली और कुछ दूरी पर उसका अधजला शव पड़ा दिखाई दिया।शव के पास कीटनाशक की शीशी और जेब में माचिस भी पाई गई है, जिसके आधार पर घटना को लेकर अलग-अलग आशंकाएं उठ रही हैं। लोगों में यह सवाल बना हुआ है कि यह मामला आत्महत्या का है या हत्या का।सूचना मिलते ही पत्थलगांव पुलिस मौके पर पहुंची, शव को कब्जे में लेकर मर्च्युरी भेजा और मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मामले का वास्तविक कारण स्पष्ट होगा।घटना से क्षेत्र में शोक और सन्नाटा का माहौल है जबकि मामला अब जांच के घेरे में है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *