Uncategorized

कांग्रेसियों में मचा हड़कंप,अफवाह फैली तो आना पड़ा फेसबुक लाइव

पत्थलगाँव।पत्थलगांव विधानसभा में कांग्रेस प्रत्याशी रामपुकार सिंह और भाजपा प्रत्याशी गोमती साय के मध्य जोरदार टक्कर के मध्य ठीक चुनाव से पहले की रात को रामपुकार सिंह के तबियत खराब होने की अफवाह फेल गई। इसके बाद कांग्रेसियों में हड़कंप मच गया। आनंद फानन में कांग्रेसियों में रामपुकार सिंह की सक्रियता को दिखाने की होड़ मच गई।

इसके बाद लगातार एक के बाद एक अनेकों कार्यकर्ताओं से सुबह मतदान को लेकर कोतबा में रणनीति बता रहे रामपुकार सिंह को कांग्रेस में लाइव दिखाने का दौर शुरू हो गया। इसके बाद कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष द्वारा भी अपने प्रत्याशी की तबीयत को लेकर एक पोस्ट डाला गया। बहरहाल राजनीति से जुड़े लोगों का कहना है कि यह चुनाव है इसमें सब जायज है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!