Kota-Updete:-सी.एस.आर. महाविद्यालय में वार्षिकोत्सव कार्यक्रम संपन्न..

.विकासखंड स्तरीय सांस्कृतिक स्पर्धा पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित।-

हरितछत्तीसगढ़” की तरफ से आप सभी सुधि-पाठकों विज्ञापन-दाताओं को 77-वे गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।

*कोटा-विकासखंड सहित जिले की बुनियादी-जनहित की खबरें बेखौफ निर्भीक होकर प्रकाशित करता हरितछत्तीसगढ़ लगातार।**दिनांक:-26/ 01/2026**मोहम्मद जावेद खान हरित छत्तीसगढ़।।

*करगीरोड कोटा:-पीपरतराई स्थित सी.एस.आर.महाविद्यालय में सालाना वार्षिकोत्सव कार्यक्रम संपन्न हुआ..विकासखंड-स्तरीय सांस्कृतिक नृत्य स्पर्धा पुरस्कार वितरण समारोह से पूर्व संस्था के प्रमुख प्राचार्य डॉ. डी.एन.शर्मा, डॉ. बी.एल.गोयल सेवानिवृत प्राचार्य एवं अतिरिक्त संचालक उच्च शिक्षा विभाग) एम.एल. साहू सेवानिवृत ब्लॉक शिक्षा अधिकारी श्रीमती रेखा ठाकुर अध्यक्ष, शिवाजीराव शिक्षण संस्थान समिति बृजमोहन सिंह ठाकुर कोषाध्यक्ष, शिवाजीराव शिक्षण समिति तथा कार्यक्रम में पहुंचे अतिथियों के द्वारा माँ भारती एवं छत्तीसगढ़ महतारी के चित्र पर धूप-दीप प्रज्वलित कर माल्यार्पण के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ राजकीय गीत के साथ संपन्न हुआ।**कार्यक्रम के अध्यक्ष प्राचार्य डॉ. डी.एन.शर्मा ने अपने स्वागत अभिभाषण में कहा कि आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र में स्थापित यह महाविद्यालय अत्यंत कम समय में सीमित संसाधनों के बावजूद विश्वविद्यालय के क्षितिज पर एक दैदीप्यमान नक्षत्र की तरह आलोकित हो रहा है..उन्होंने बताया कि प्रत्येक वर्ष की भाँति गत शैक्षणिक सत्र में महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने अनेक विषयों में विश्वविद्यालय प्रावीण्य सूची में शीर्ष स्थान प्राप्त कर महाविद्यालय के साथ ग्राम-खंड एवं जिला को गौरवान्वित किया..साथ ही विभिन्न प्रतियोगिताओं में राज्य एवं अंतर्राष्ट्रीय स्पर्धा में प्रतिभागी के रूप में चयनित होकर महाविद्यालय एवं विश्वविद्यालय का नाम प्रतिष्ठित किया..कार्यक्रम के अंतर्गत विकासखंड स्तरीय नृत्य स्पर्धा, जो कि विद्यालय एवं महाविद्यालय स्तर पर आयोजित की गई थी..इसमें प्रथम-द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार के रूप में क्रमशः 10,000/₹ नकद एवं प्रशस्ति पत्र प्रतीक चिन्ह; 5,000/₹ नकद व प्रशस्ति पत्र तथा 3,000/₹ नकद व प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया..साथ ही सांत्वना पुरस्कार के रूप में पाँच प्रतिभागियों को ₹1,000 नकद एवं प्रशस्ति पत्र भी प्रदान किया गया, कार्यक्रम में लगभग 25 विद्यालय एवं महाविद्यालयों की भागीदारी रही जिसमें प्रथम स्थान पर सी.एस.आर. महाविद्यालय के श्रवण कुमार एवं साथी पंथीनृत्य, द्वितीय पुरस्कार शारदा ज्ञान मंदिर एवं तृतीय पुरस्कार शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोटा को प्राप्त हुआ।**सांत्वना पुरस्कार के रूप में शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल खारगहना,शासकीय डी.के.पी. कोटा, अपेक्स इंटरनेशनल स्कूल कोटा, सी.एस.आर. महाविद्यालय की आकांक्षा एवं साथी तथा रानी पद्मावती महाविद्यालय लोरमी को ₹1,000 एवं प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया..ग्रामीण अंचलों की छिपी प्रतिभाओ को निखारने के लिए प्रति वर्ष सी.एस.आर. महाविद्यालय के तत्वावधान में “ग्रामीण प्रतिभा खोज परीक्षा” का आयोजन कर चयनित हुए प्रतिभागियों को नकद पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर आगे के निर्बाध अध्ययन का अवसर प्रदान किया जाता रहा है..इस अवसर पर नरेंद्र सिंह परिहार (पर्यटन सदस्य),डी.के. सिंह (सेवानिवृत्त अपर कलेक्टर) आर.एस. परिहार (संरक्षक क्षत्रिय समाज)एन.के. दीक्षित (सेवानिवृत सहायक आयुक्त) सुश्री स्मृति जैन (प्रदेश मंत्री किसान मोर्चा)अरविंद सिंह बैस (महासचिव अखिल भारतीय क्षत्रिय समाज)राजेंद्र सिंह ठाकुर (अधिवक्ता) प्रशांत सिंह परिहार (समाजसेवी) विमल सिंह (समाजसेवी) विष्णु अग्रवाल (समाजसेवी कोटा)जीवन मिश्रा (जिला कबड्डी संघ अध्यक्ष), श्रीमती सरोज दुर्गेश साहू (अध्यक्ष नगर पंचायत कोटा) प्रदीप कौशिक (उपाध्यक्ष नगर पंचायत कोटा) सुश्री अंजना चौकसे, दुर्गेश साहू (सांसद प्रतिनिधि कोटा) मोहित जायसवाल, बसंत कुमार बंजारे (सरपंच ग्राम पंचायत पिपरतराई) सहित ग्रामवासी उपस्थित रहे।**कार्यक्रम में शिक्षण संस्थानों के प्रतिनिधि एवं अध्यापकों की भी उपस्थिति रही..जिसमें की श्रीमती रेखा सिंह ठाकुर (अध्यक्ष शिवाजीराव शिक्षण समिति बृजमोहन सिंह (कोषाध्यक्ष शिवाजीराव शिक्षण समिति डॉ.बी.एल.गोयल एम.एल. साहू (सेवानिवृत्त बी.ई.ओ.) डॉ.अनीता सिंह(साहित्यकार एवं प्राचार्य महाराणा प्रताप महाविद्यालय बिलासपुर),डॉ. राकेश सिंह (प्राचार्य सरदार भगत सिंह महाविद्यालय), हितेश कुमार साहू (प्राचार्य रानी पद्मावती महाविद्यालय लोरमी) सचिन यादव (शुभम शिक्षण संस्थान बिलासपुर) डॉ. सपना पवार (प्राध्यापक शासकीय निरंजन केशरवानी महाविद्यालय कोटा) डॉ. जी.के. त्रिवेदी (सहायक प्राध्यापक शासकीय निरंजन केशरवानी महाविद्यालय कोटा), एस. राजपूत (व्याख्याता शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल पिपरतराई), श्रीमती आरती चौहान (प्राचार्य ग्लोबल हायर सेकेंडरी स्कूल रानी सागर कोटा), डॉ. यामिनी जायसवाल (प्रधान पाठक), डॉ. सुरक्षा वासनिक (प्राचार्य उषा देवी महाविद्यालय सकरी) आदि उपस्थित रहे..कार्यक्रम साहिल गांधी एवं श्रीमती मनप्रीत का संगीत संयोजन में अभूतपूर्व योगदान रहा।**समस्त प्रतियोगिताओं के निर्णायक डॉ.श्रीमती नीरू शर्मा (सहायक प्राध्यापक जारहागाँव), डॉ. जूही चौहान रहे..सांस्कृतिक कार्यक्रम के प्रभारी सूरज सोनकर एवं सुश्री लालिनी रात्रे थी, कार्यक्रम का संचालन रोहित ठाकुर,नरेंद्र टोडर (सहायक प्राध्यापक सी.एस.आर. महाविद्यालय) एवं चंद्रप्रकाश तिवारी ने किया…आभार प्रदर्शन शिवा जीराव शिक्षण संस्थान समिति के सचिव एवं डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम पुरस्कार से सम्मानित डॉ. रंजीत सिंह पवार जी ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *