Chhattisgarh

भारतीय मजदूर संघ ने मनाया विश्वकर्मा जयंती राष्ट्रीय श्रमिक दिवस घोषित करने की मांग

भारतीय मजदूर संघ ने मनाया विश्वकर्मा जयंती

राष्ट्रीय श्रमिक दिवस घोषित करने की मांग*

भारतीय मजदूर संघ जिला बिलासपुर के विभिन्न इकाइयों में भगवान् विश्वकर्मा जयंती को श्रमिक दिवस के रूप में मनाया गया। मुख्य कार्यक्रम नगर निगम के तिफरा क्षेत्र में आयोजित किया गया। इस अवसर पर भगवान् विश्वकर्मा की मूर्ति स्थापित कर विधि विधान से हवन पूजन के बाद भोग वितरण किया गया। भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री शंखध्वनि सिंह बनाफर ने बताया कि भारतीय मजदूर संघ विश्वकर्मा जयंती को राष्ट्रीय श्रमिक दिवस के रूप में मनाती है और भारत सरकार से मांग करती है कि श्रमिकों के आराध्य देव भगवान् विश्वकर्मा जयंती को राष्ट्रीय श्रमिक दिवस घोषित किया जाऐ। उपरोक्त कार्यक्रम में भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री शंखध्वनि सिंह बनाफर, प्रदेश मंत्री श्रीमती उषा साहू, स्वायत्तशासी कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष श्री सुरेश तिवारी, भारतीय मजदूर संघ के जिला मंत्री श्री संजय तिवारी, उपाध्यक्ष श्री काशीराव गढ़े, लालू सिंह, मोनू श्रीवास,विजय कश्यप,मेवाराम टंडन, कौशल यादव,ओम जी ठाकुर,राकेश यादव, धीरज गेढ़ेकर, दु कालूराम, ललित त्रिवेदी, रश्मि देवांगन, रुपा सोनी, रत्ना श्रीवास्तव, पुष्पा वैष्णव,सपना गेरे, प्रियंका तिवारी, आरती ठाकुर सहित सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। उपस्थित कार्यकर्ताओं को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया और इसके लिए संकल्प पत्र का भी वितरण किया गया। नगर निगम के अलावा एस ई सी एल, रेलवे, बिजली सहित सभी इकाइयों में विश्वकर्मा जयंती को श्रमिक दिवस के रूप में मनाया गया।neeraj,harit,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!