कुनकुरी में बीजेपी की बैठक:पार्टी के सदस्यता अभियान को लेकर कार्यकर्ताओं से की चर्चा

MO NO- 9340278996,9406168350
कुनकुरी में बुधवार को भाजपा सदस्यता अभियान को लेकर समीक्षा बैठक ली गई, जिसमें भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील कुमार गुप्ता ने बैठक में सभी कार्यकर्ताओं से सदस्यता अभियान में तेजी लाने के लिए कहा, उन्होंने कहा कि हमें सदस्यता अभियान में अधिक से अधिक सदस्य बनाने है। बता दे की
प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार आज कुनकुरी विधानसभा का सदस्यता अभियान को लेकर समीक्षा बैठक विधानसभा प्रभारी प्रबोध मिंज ,जिलाध्यक्ष भाजपा जशपुर सुनील गुप्ता वरिष्ठ नेता उदय शर्मा की उपस्थिति में किया गया जिसमें अभियान को गति देने को लेकर निर्देशित किया गया एव सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम को भी करने हेतु निर्देशित किया गया।
इस अवसर पर अतिथियों द्वारा लोकसभा चुनाव के आधार पर प्रथम ,द्वितीय, तृतीय आने वाले बूथों के प्रभारी व कार्यकर्ताओं के कार्यों को सराहना करते हुवे उनको पुरुस्कृत किया गया।
उक्त बैठक में कुनकुरी विधानसभा के समस्त मण्डल अध्यक्ष मण्डल पदाधिकारी शक्ति केंद्र स्तर के कार्यकर्ता एव प्रभारी बूथ के कार्यकर्ता एवम प्रभारी गण उपस्थित रहे।