Kota-Updete:-77-वे गणतंत्र दिवस पर शासकीय-अशासकीय संस्थानो पर पूरे आन-बान-शान से लहराया-तिरंगा।-

Kota-Updete:-77-वे गणतंत्र दिवस पर शासकीय-अशासकीय संस्थानो पर पूरे आन-बान-शान से लहराया-तिरंगा।-

डीकेपी-सेजेश आत्मानंद स्कूल मैदान में शासकीय-अशासकीय स्कूलों के छात्र-छात्राओ ने देशभक्ति-गीतो पर सांस्कृतिक कार्यक्रमो की प्रस्तुति दी गई।

एसडीएम-कार्यालय में डिप्टी कलेक्टर नितिन तिवारी व एसडीओपी-कार्यालय में श्रीमती नूपुर उपाध्याय ने झंडा-फहराया।

नगर-पालिका परिषद में नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सरोज दुर्गेश साहू सहित उपाध्यक्ष प्रदीप कौशिक ने झंडा फहराया।

पाटिल-इन्फ्रास्ट्रक्चर प्रायवेट लिमिटेड के जनरल मैनेजर गोपाल शुक्ला ने अपने अधिकारी कर्मचारियों की उपस्थिति में झड़ा फहराया।

शासकीय-अशासकीय स्कूलों के संस्था प्रमुखों ने झंडा-फहराया सांस्कृतिक कार्यक्रम में स्कूली छात्र-छात्राओ ने अपनी प्रस्तुति दी।

दिनांक:-27/01/2026

मोहम्मद जावेद खान हरित छत्तीसगढ़।।

करगीरोड कोटा:-भारत वर्ष के 77-वे गणतंत्र दिवस के अवसर पर कोटा नगर के शहरी ग्रामीण इलाकों के शासकीय अशासकीय संस्थानो पर संस्था प्रमुखों द्वारा पूरे आन-बान-शान के साथ देश का राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया गया, वही डीकेपी-सेजेश आत्मानंद स्कूल मैदान में शासकीय अशासकीय-स्कूलों के छात्र छात्राओ ने रंग-बिरंगी वेशभूषा में देशभक्ति-गीतो पर सांस्कृतिक कार्यक्रमो में नृत्य गायन की आकर्षक मनमोहक प्रस्तुति दी गई एक ओर जहां

अनुविभागीय अधिकारी राजस्व तहसील कार्यालय डिप्टी कलेक्टर नितिन तिवारी ने तहसीलदार/नायब तहसीलदार/आरआई/पटवारी सहित बाकी राजस्व-कर्मचारियों की उपस्थिति में व तिरंगा झंडा फहराया वही एसडीओपी कार्यालय में डीएसपी श्रीमती नूपुर उपाध्याय ने अपने मातहत अधिकारियों-कर्मचारियों की उपस्थिति में तिरंगा-झंडा फहराया।

नगर-पालिका परिषद में नगर पालिका-अधिकारी-कर्मचारियों सहित वार्ड-पार्षदों की उपस्थिति कोटा नगर पालिका की वर्तमान नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सरोज दुर्गेश साहू व नगर पालिका उपाध्यक्ष प्रदीप कौशिक ने नगर पालिका-कार्यालय में झंडा फहराया..कार्यालय में झंडा फहराने के बाद नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सरोज दुर्गेश साहू सहित नगर पालिका उपाध्यक्ष प्रदीप साहू सहित बाकी जनप्रतिनिधि गण डीकेपी सेजस आत्मानंद स्कूल में 77-वे गणतंत्र दिवस के अवसर पर कोटा नगर के शासकीय-अशासकीय स्कूलों के स्कूली छात्र-छात्राओ द्वारा प्रस्तुत किए जाने सांस्कृतिक कार्यक्रम में शामिल हुए।

वहीं पर अशासकीय संस्था पाटिल-इन्फ्रास्ट्रक्चर प्रायवेट लिमिटेड स्लीपर फैक्ट्री में संस्था के प्रमुख संस्था के जनरल मैनेजर गोपाल शुक्ला ने अपने मातहत अधिकारीयो-कर्मचारियों की उपस्थिति में झंडा-रोहन किया इसके अलावा कोटा के ही एक और प्रायवेट संस्थान वेलकम डिस्टलरी छेरकाबांधा में भी गणतंत्र दिवस पर झंडा फहराया गया..इसके अलावा कोटा नगर के शासकीय कार्यालय सीएचसी कोटा, पुलिस विभाग, जनपद पंचायत कोटा, कृषि उपज मंडी, वन विभाग, वन विकास निगम, सिंचाई विभाग, शिक्षा विभाग, विद्युत विभाग, पीडब्ल्यूडी विभाग सहित कोटा-विकासखंड के ग्रामीण-इलाकों के ग्राम-पंचायतों में 77 वे गणतंत्र दिवस पर झंडा रोहन कार्यक्रम संपन्न होने के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *