कुनकुरी भाजपा ग्रामीण मंडल में बजट का सीधा प्रसारण, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

कुनकुरी।आज केंद्रीय नेतृत्व के आह्वान एवं प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर कुनकुरी भाजपा ग्रामीण मंडल द्वारा केंद्र सरकार के बजट का सीधा प्रसारण मंडल के सभी कार्यकर्ताओं के बीच किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बजट की प्रमुख घोषणाओं, जनकल्याणकारी योजनाओं एवं विकास से जुड़े प्रावधानों की जानकारी सीधे कार्यकर्ताओं तक पहुँचाना रहा।इस अवसर पर वरिष्ठ कार्यकर्ता असलम आज़ाद, भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष उमेश यादव, मंडल महामंत्री द्वय शिवशंकर सिंह एवं शंकर यादव, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष विकास नाग, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष संतोषी बंदे, बनकोम्बो सरपंच सरिता अंगिरा सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजयुमो मंडल अध्यक्ष विकास नाग ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तुत बजट देश के समग्र विकास को गति देने वाला है। यह बजट युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर, किसानों के लिए मजबूत आर्थिक आधार और महिलाओं के सशक्तिकरण को बढ़ावा देने वाला है।

उन्होंने कहा कि यह बजट आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को और मजबूत करेगा।कार्यक्रम में भाजपा मंडल उपाध्यक्ष द्वय परसु यादव एवं संतन राम, वेद प्रकाश अंगिरा, रामकृत, मंजू भगत, अरुण मोहनती, उत्तम विश्वकर्मा, यशवंत यादव सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की सहभागिता रही।

बजट प्रसारण के दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के बजट को जनकल्याणकारी बताते हुए इसकी सराहना की तथा बजट की प्रमुख बातों को आम जनता तक पहुँचाने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *