Chhattisgarh

विकसित भारत संकल्प यात्रा का उद्देश्य प्रत्येक पात्रताधारी को लाभ दिलाना : सालिक साय

विकसित भारत संकल्प यात्रा का उद्देश्य प्रत्येक पात्रताधारी को लाभ दिलाना : सालिक साय

नीरज गुप्ता संपादक
MO NO- 9340278996,9406168350

जशपुर- सबका साथ-सबका विकास और सबका विश्वास के सूत्र वाक्य को साकार करने के लिये  सरकार की विभिन्न जन-कल्याणकारी योजनाओं से प्रत्येक पात्रताधारी को लाभान्वित करने के लिये विकसित भारत संकल्प यात्रा निकाली जा रही है। इसमें लाभों से वंचित रह गये व्यक्तियों को लाभान्वित करने का कार्य भी किया जा रहा है। भाजपा अजजा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जिला पंचायत सभापति सालिक साय जशपुर जिले के ग्राम लुड़ेग में विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के केंद्र सरकार और विष्णुदेव साय की प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही जन-कल्याणकारी योजनाओं का लाभ गरीबों को मिल रहा है। विकसित भारत संकल्प यात्रा पर प्रकाश डालते हुए सालिक ने कहा कि इस यात्रा से योजनाओं के लाभों से वंचित रह गये पात्रताधारियों को लाभान्वित किया जा रहा है। उन्होंने लाभान्वितों से कहा कि योजना का लाभ मिलने के बाद होने वाली ख़ुशी को अन्य लोगों से भी साझा करना चाहिए। श्री साय ने कहा की प्रदेश में भाजपा की विष्णु देव सरकार बनने के तुरंत पश्चात सरकारी योजनाओं का लाभ जन-जन तक पहुंचाने के लिए गांव स्तर पर विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम का आयोजन कर बिना भेदभाव जाति, धर्म, से ऊपर उठकर जरूरतमंद लोगों को लाभान्वित  किया जा रहा है। बता दे की विकसित भारत संकल्प यात्रा का कार्यक्रम लुड़ेग में आयोजित था जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा अजजा मोर्चा एवं जिला पंचायत सभापति जन जन के लाडले जनसेवक सालिक साय,,जिला मंत्री मनीष अग्रवाल,जिला उपाध्यक्ष भाजयुमो भूषण वैष्णव,प्रियांश शुक्ला,संजू अग्रवाल,प्रदीप चौहान, प्रेम बंजारा,भोगलाल नाग,विजय चौहान,ललीत खुटिया, जरासंध खुटिया,रहमत नाग,जगमोहन नाग, जगदीश खुटिया,भारती शर्मा एवं कर्मचारी, अधिकारी गण एवं आमजनमानष शामिल हुए/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!