जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय ने बेटे का जन्मदिन विद्यालय में मनाकर दिया सामाजिक संदेश…

जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय ने बेटे का जन्मदिन विद्यालय में मनाकर दिया सामाजिक संदेश…

कांसाबेल। जिला पंचायत अध्यक्ष श्री सालिक साय ने आज अपने पुत्र दक्षित साय का चौथा जन्मदिन ग्राम पोंगरो स्थित शासकीय कन्या पूर्व माध्यमिक शाला पोंगरो में सादगी एवं सामाजिक सरोकार के साथ मनाया।

इस अवसर पर उन्होंने विद्यालय के समस्त छात्र-छात्राओं एवं स्कूल स्टाफ के साथ खुशियाँ साझा कीं।जन्मदिन के मौके पर बच्चों एवं विद्यालय कर्मचारियों के लिए मिठाई एवं भोजन की विशेष व्यवस्था की गई, जिससे पूरे विद्यालय परिसर में उत्साह और आनंद का माहौल रहा।

श्री साय द्वारा अपने पुत्र का जन्मदिन शासकीय विद्यालय में मनाना समाज के प्रति संवेदनशीलता और शिक्षा के प्रति सम्मान का संदेश देता है।श्री साय ने इस मौके पर सभी बच्चों को स्कूली किट का वितरण करते हुए मन लगाकर पढ़ाई करने और शिक्षा के माध्यम से अपना व परिवार का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया।

विद्यालय परिवार एवं ग्रामवासियों ने इस पहल की सराहना करते हुए दक्षित साय के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *