दिनांक:-11/2/2026**मोहम्मद जावेद खान हरित छत्तीसगढ़।।*

*करगीरोड कोटा:-बुधवार 12 फरवरी को तहसील अधिवक्ता संघ कोटा के नवनिर्वाचित पदाधिकारीयो का जनपद पंचायत कोटा के सभागार में कार्यपालक दंडाधिकारी राकेश सिंह ठाकुर एवं अप्रितम पाण्डेय की उपस्थिति में संपन्न हुआ, नवनियुक्त-पदाधिकारियों को कोटा तहसील के नायब तहसीलदार राकेश सिंह ठाकुर एवं अप्रितम पाण्डेय ने पद के गोपनीयता की शपथ दिलायी।

शपथ ग्रहण समारोह में रतनपुर अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष सी.पी. मानिकपुरी, रवि गंधर्व, रूद्र यादव जागेश्वर श्रीवास, विशेष अतिथि के रूप में शामिल हुए साथ ही शपथ ग्रहण कार्यक्रम में कोटा अधिवक्ता संघ के सदस्यो की भारी संख्या में गरिमामय उपस्थिती रही।
