वन विभाग सहित एटीआर के अधिकारी-कर्मचारी मौके पर पहुंचे बाघिन और शावकों के पदचिन्हों से हुई पुष्टि।
ग्रामीणों ने आज सुबह 08 बजे बाघिन और शावकों को सुबह चहलकदमी करते देखा।
*ग्रामीणों के अनुसार पिछले 15 दिनों से बाघिन अपने शावकों के साथ माखुरहा तालाब के पास चहलकदमी कर रही है।
वन-विभाग ने आसपास के ग्रामीण इलाकों में मुनादी करते हुए ग्रामीणों को सतर्क रहने की बात कही।
**दिनांक:-12/02/2026**मोहम्मद जावेद खान हरित छत्तीसगढ़।।

करगीरोड कोटा:-एटीआर के ग्राम-करका में अपने दो शावकों के साथ दिखी बाघिन..गाय का किया शिकार..जानकारी मिलते ही वन विभाग सहित एटीआर के अधिकारी-कर्मचारी मौके पर पहुंचे बाघिन और शावकों के पदचिन्हों से की पुष्टि..एटीआर के अधिकारियों कर्मचारियों ने बाघिन और दो शावकों के लिए लगाया ट्रेक कैमरा..ग्रामीणों ने आज सुबह 08 बजे बाघिन और शावकों को सुबह चहलकदमी करते हुए देखा..

ग्रामीणों के अनुसार पिछले 15 दिनों से बाघिन अपने शावकों के साथ माखुरहा तालाब के पास पानी पीने के साथ चहलकदमी करते हुए देखने की बात कही।**ग्राम-करका के आसपास बाघिन और दो शावकों की मूवमेंट होने की पुष्टि के बाद वन-विभाग व एटीआर के अधिकारी-कर्मचारी ने आसपास के ग्रामीण इलाकों में मुनादी करते हुए ग्रामीणों को सतर्क रहने की बात कही है,

हरितछत्तीसगढ़ भी बाघिन व दो शावकों के मूवमेंट को देखते हुए टाइग्रेस और उनके शावकों की सुरक्षा सहित ग्रामीणों की सुरक्षा को देखते हुए टाइग्रेस और शावकों के मूवमेंट वाली जगहों पर आवाजाही नहीं करने सजग व सतर्क रहने की अपील करता है।
