प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि से सुदृढ़ हो रही किसानों की आर्थिक स्थिति

सरकार की किसान हितैषी योजनाएं जिले के कृषकों के लिए सशक्त संबल सिद्ध हो रही हैं। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के माध्यम से किसानों को प्राप्त हो रही नियमित आर्थिक सहायता उनके कृषि कार्यों को मजबूती प्रदान कर रही है। कोरबा जिले के ग्राम रिसदा निवासी कृषक श्री गोवर्धन सिंह इसके उदाहरण हैं।

श्री गोवर्धन सिंह पिछले कई वर्षों से खेत करते हैं। उनके पास लगभग चार एकड़ कृषि भूमि है, जिसमें वे मुख्य रूप से धान की फसल लेते हैं। सीमित संसाधनों के बावजूद वे निरंतर परिश्रम कर अपनी आजीविका सुदृढ़ बना रहे हैं। श्री सिंह, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के हितग्राही हैं। उन्होंने बताया कि योजना के अंतर्गत प्रदान की जाने वाली राशि सीधे उनके बैंक खाते में समय पर जमा हो जाती है। उन्हें प्रतिवर्ष तीन किश्तों में दो-दो हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्राप्त होती है। यह राशि बीज, खाद एवं अन्य कृषि आदानों की पूर्ति में सहायक सिद्ध होती है। उन्होंने बताया कि समय पर आर्थिक सहायता मिलने से उन्हें साहूकारों या अन्य स्रोतों से उधार लेने की आवश्यकता नहीं पड़ती और वे आत्मसम्मान के साथ कृषि कार्य कर पा रहे हैं। श्री सिंह ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना किसानों के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध हो रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *