Chhattisgarh

नवरात्रि के तीसरे दिन पत्थलगाव बाजार पारा में मां दुर्गा की दर्शन को लेकर भक्तों की भीड़ उमड़ी 

नवरात्रि के तीसरे दिन पत्थलगाव बाजार पारा में मां दुर्गा की दर्शन को लेकर भक्तों की भीड़ उमड़ी 

Neerajneeraad

नीरज गुप्ता संपादक
MO NO- 9340278996,9406168350

जशपुर/ पत्थलगाव नवरात्रों का पर्व चल रहा है और हर तरफ मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ देखने को मिल रही है। वहीं कल नवरात्रि का तीसरा दिन था और इस दिन मां चंद्रघंटा की पूजा की जाती है। इस दिन मां चंद्रघंटा की पूजा करने से विशेष फल की प्राप्ति होती है। मान्यता है कि नवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा की पूजा करने से व्यक्ति पराक्रमी और निर्भय हो जाता है, इसके अलावा जीवन के सभी संकट भी दूर हो जाते हैं। नवरात्रि के तीसरे दिन बाजार पारा पत्थलगाव में मां दुर्गा के तीसरे स्वरूप मां चंद्रघंटा की पूजा भक्तों की भीड़ देखकर ऐसा लगा मानो आज स्वयं मां दुर्गा आई है वहीं इस दिन मां कि पुजा से शौर्य, पराक्रम और साहस की प्राप्ति होती है। माता रानी के आशीर्वाद से व्यक्ति जीवन की हर चुनौती का सामना करने की शक्ति मिलती है। इसके अलावा मान्यता है कि मां चंद्रघंटा की पूजा और भक्ति करने से आध्यात्मिक शक्ति मिलती है। वैदिक पंचांग के अनुसार मां चंद्रघंटा की पूजा करने के लिए भक्तों का ताता लगा रहा बता दें कि इस बार इस महापर्व की शुरूआत 3 अक्टूबर से हुई है, जोकि 13 अक्तूबर तक चलेंगे। नवरात्रि के तीसरे दिन माता चंद्रघंटा की पूजा करने का विधान है। ऐसा माना जाता है कि उनकी पूजा से भक्तों के सभी तरह के पाप नष्ट हो जाते हैं और अगर जीवन में किसी तरह का भय है तो उससे भी मुक्ति मिलती है। तीसरे दिन की पूजा में दूध या मेवा से निर्मित चीजों का भोग लगाना चाहिए।वहीं बजार पारा पत्थलगाव पंडाल के पुरोहित पं भक्ता महराज ने बताया कि ऐसा करने से भक्त की सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं।neeraj,harit,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!