Kota-Updete:-कोटेश्वर-मेले का आज से शुभारंभ…कोटेश्वर महोत्सव में शामिल होंगे केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन व विधायक गण।

सात दिवसीय कोटेश्वर-महोत्सव कार्यक्रम में भजन गायकों के धार्मिक गायन आयोजन सहित होंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम।**दिनांक:-15/02/2026**मोहम्मद जावेद खान

हरित छत्तीसगढ़।।**करगीरोड कोटा:-महाशिवरात्रि पर्व पर कोटसागर में आज से कोटेश्वर मेला की शुरुवात हो गई 15 फरवरी से 22-फरवरी तक चलने वाले इस माघ मेले में इस बार खासतौर से कोटेश्वर महोत्सव का आयोजन किया गया है, रविवार को होने वाले कार्यक्रम में बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश सूर्यवंशी जिला ग्रामीण अध्यक्ष मोहित जायसवाल अतिथि के रूप शामिल होंगे..कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सरोज दुर्गेश साहू करेंगी वही 22 फरवरी के कोटेश्वर महोत्सव समापन कार्यक्रम में केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक तख़तपुर विधायक धर्मजीत सिंह कोटा विधानसभा प्रभारी रामसेवक पैकरा रजनीश सिंह अध्यक्ष जिला सहकारी बैंक, पूर्व कैबिनेट मंत्री कृष्णमूर्ति बांधी शामिल होंगे…

सात दिवसीय कोटेश्वर मेला महोत्सव में भजन गायकों के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए है, हर बार की तरह मेले का आकर्षण हवाई झूला, मौत का कुंवा,मीना बाजार सहित खानपान के मुख्य व्यंजन रहेंगे।**भारी वाहनों का प्रवेश बंद हो:-**मेले में कोटा नगर सहित कोटा से लगे आसपास के ग्रामीण इलाकों के ग्रामीण जन अपने परिवारों के साथ मेले में पहुंचते है..सात दिवसीय मेले को ध्यान में रखते हुए जिला व पुलिस प्रशासन सहित रेलवे प्रशासन को चाहिए कि इन रास्तों में भारी वाहनों का प्रवेश निषेध करते हुए डायवर्ट कर दिया जाएं ताकि यातायात व्यवस्था सुरक्षित हो जाए मेले में भीड़ भाड़ होने भारी वाहनों के प्रवेश से दुर्घटना की संभावना बनी रहती है खासकर रेलवे अंडरब्रिज के नीचे शाम से लेकर रात के समय तक इस प्रशासन व प्रशासनिक मातहत को सक्रिय रहने की आवश्यकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *