आरोपी देवचरण वैष्णव/पिता कृष्णादास वैष्णव निवासी कोंचरा के खिलाफ धारा 20 (बी) एनडीपीएस-एक्ट के तहत कार्यवाही।

**दिनांक:-15/02/2026**मोहम्मद जावेद खान हरित छत्तीसगढ़।।**कोटा/बेलगहना:-पुलिस-कप्तान रजनेश सिंह द्वारा जिले में अवैध रूप से शराब गांजा सहित मादक पदार्थों की बिक्री करने वाले नशे के कारोबारियों पर ताबड़तोड़ प्रहार अभियान के तहत कड़ी कार्यवाही के निर्देश के बाद जिले के ग्रामीण इलाकों के थानों के मातहत द्वारा नशे के कारोबारियों पर प्रहार जारी है.

.इसी कड़ी में 15 फरवरी को बेलगहना चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक हेमंत सिंह को मुखबिर से सूचना मिली कि पुराना बाजार ग्राम कोंचरा निवासी देवचरण वैष्णव अपने घर मे अवैध रूप से मादक पदार्थ बिक्री के लिए रखा हुआ है..सूचना पर बेलगहना पुलिस द्वारा तत्काल कार्यवाही करते पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराते हुए एडिशनल एसपी ग्रामीण श्रीमती मधुलिका सिंह, डीएसपी कोटा श्रीमती नुपुर उपाध्याय के दिशा निर्देश पर बेलगहना-पुलिस ने आरोपी की घेराबंदी कर नारकोटिक्स एक्ट के प्रावधानों के तहत विधिवत कार्यवाही करते हुये आरोपी के कब्जे से मादक पदार्थ गांजा कुल वजनी 300 ग्राम कीमती 15000 रू मादक पदार्थ गांजा तथा गांजा तौलने मे प्रयुक्त तराजू बाट कुल मशरुका 16000रू को जप्त कर मामले में धारा 20-बी नारकोटिक्स-एक्ट की कार्यवाही करते हुये आरोपी को गिरप्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा दिया गया।**नारकोटिक्स एक्ट के प्रकरणों में आरोपी देवचरण वैष्णव विरुद्ध इसके पूर्व मे भी चौकी बेलगहना मे NDPS ACT के 02-प्रकरण मे जेल जा चूका है, उक्त कार्यवाही में चौकी प्रभारी उप निरीक्षक हेमंत सिंह ASI भारतलाल राठौर,आरक्षक अंकित जायसवाल, धीरज जायसवाल, ईश्वर नेताम, कौशल बिन्झवार की महत्त्वपूर्ण भूमिका रही।
