फिर आग की चपेट में आकृति मिक्चर फैक्ट्री, लाखों का नुकसान

पत्थलगांव स्थित आकृति मिक्चर फैक्ट्री में आग, एक घंटे की मशक्कत के बाद पाया गया काबू

नीरज गुप्ता संपादक मो न-9340278996

पत्थलगांव। पत्थलगांव स्थित आकृति मिक्चर फैक्ट्री में आज अचानक आग लगने से क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। आग लगते ही फैक्ट्री प्रबंधन द्वारा तत्परता दिखाते हुए पत्थलगांव नगर पालिका के दमकल वाहन को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही दमकल की टीम मौके पर पहुँची और तत्काल आग बुझाने का कार्य शुरू किया गया।करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद नगर पालिका के दमकल कर्मचारियों एवं स्थानीय नागरिकों के सहयोग से आग पर काबू पा लिया गया।

गनीमत यह रही कि समय रहते आग नियंत्रित कर ली गई, जिससे किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।बताया जा रहा है कि फैक्ट्री के तीसरे और चौथे मंजिल में आग लगी थी। आग की चपेट में आकर फैक्ट्री में रखा खाद्य तेल एवं अन्य उत्पाद सामग्री जलकर खाक हो गई, जिससे फैक्ट्री को आर्थिक नुकसान पहुँचा है। आग लगने के कारणों का फिलहाल स्पष्ट पता नहीं चल सका है।गौरतलब है कि पत्थलगांव के समीप गोढ़ी में स्थित इसी मिक्चर फैक्ट्री में बीते वर्ष भी आगजनी की घटना हो चुकी है। उस घटना के बाद फैक्ट्री में अग्नि सुरक्षा से जुड़े आवश्यक उपाय किए गए थे। इन्हीं सुरक्षा इंतज़ामों के कारण इस बार आग पर अपेक्षाकृत जल्दी काबू पा लिया गया और बड़ा हादसा टल गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *