
कुनकुरी। कुनकुरी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम डुमरटोली में श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक वातावरण के बीच 24 प्रहरी हरि नाम यज्ञ-कीर्तन का भव्य आयोजन किया गया। इस धार्मिक अनुष्ठान में सालिक साय, जिला पंचायत अध्यक्ष जशपुर, विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने विधिवत पूजा-अर्चना कर भगवान श्री कृष्ण का आशीर्वाद प्राप्त किया तथा पूरे जशपुर जिले की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली के लिए प्रार्थना की।

कार्यक्रम के दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय ने आयोजन समिति एवं ग्रामवासियों द्वारा किए गए आत्मीय स्वागत और सत्कार के लिए हृदय से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन न केवल हमारी सांस्कृतिक परंपराओं को सशक्त बनाते हैं, बल्कि समाज में आपसी भाईचारा, सद्भाव और सकारात्मक ऊर्जा का संचार भी करते हैं।

हरि नाम संकीर्तन से वातावरण शुद्ध होता है और लोगों के मन में भक्ति एवं नैतिक मूल्यों का विकास होता है।इस अवसर पर सालिक साय के साथ संतोष सहाय पूर्व मंडल अध्यक्ष कुनकुरी ग्रामीण, संतोष यादव बीडीसी, समिति अध्यक्ष त्रिलोचन यादव, सह आचार्य तुलधर दास सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक, श्रद्धालु एवं ग्रामवासी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। हरि नाम यज्ञ-कीर्तन में भक्तों ने भजन-कीर्तन में भाग लेकर पुण्य लाभ अर्जित किया। आयोजन स्थल पर भक्ति संगीत, हरि नाम संकीर्तन और धार्मिक अनुष्ठानों से गांव का वातावरण पूरी तरह भक्तिमय बना रहा।
