Kota-Updete:-रमजान का पहला जुमा..दूसरा रोजा..मोहम्मद ज़ुबैर अशरफी जौनपुर तराबीह की नमाज अदा करा रहे।-

मुस्लिम-जमात-कोटा सहित कोटा से लगे ग्रामीण-इलाकों के मुस्लिम-समाज के लोगों में रमजान शरीफ को लेकर उत्साह।

08-साल से लेकर 50-साल तक के मुस्लिम-बच्चे-बच्चिया-युवा-बुजुर्ग घर की महिलाएं रोजा रख रही है।

सुबह की सेहरी से लेकर शाम की इफ्तार तक..घरों से लेकर मस्जिदों तक इबादतों-रियाजतो का दौर जारी है।

दिनांक:-20/02/2026**मोहम्मद जावेद खान हरित छत्तीसगढ़।।**करगीरोड-कोटा:-मुस्लिम समाज के सबसे बड़े-त्यौहारों में शामिल रमजान शरीफ का मुबारक महीना 19 फरवरी से शुरू हो चुका है..रमजान शरीफ के दूसरे रोजे के साथ रमजान शरीफ का पहला जुमा पड़ने के कारण आज मस्जिदों में काफी भीड़भाड़ रही..सुबह की सेहरी से लेकर शाम के इफ्तार के साथ मुस्लिम समाज के बच्चे बच्चियां यूवी-बड़े-बुजुर्ग में रमजान शरीफ के महीने को लेकर काफी उत्साहित हैं..एक ओर घरों में जहां मुस्लिम समाज की महिलाएं सेहरी से लेकर इफ्तार की तैयारियों के साथ रमजान के पूरे एक माह तक रोजा रखने और घरों पर इबादत करती है..वही समाज के बड़े-बुजुर्ग-युवा-बच्चे भी नमाज के वक्त मस्जिद पहुंचकर अपना आधे से ज्यादा वक्त इबादत में गुजार रहे हैं।**रमजान शरीफ में 20-रकात तराबीह की विशेष नमाज:–**हर साल की तरह इस साल भी रमजान शरीफ के महीने में रमजान शरीफ में होने वाली विशेष तराबीह की नमाज पढ़ाने के लिए जौनपुर उत्तरप्रदेश के मोहम्मद ज़ुबैर अशरफी साहब द्वारा कोटा के मस्जिदें-ताहा में तराबीह की विशेष नमाज अदा कराई जा रही है, सुबह से शाम तक रोजे रखने के बाद इफ्तार के समय मुस्लिम समाज कोटा सहित कोटा से लगे ग्रामीण इलाकों के मुस्लिम बंधुओं का शाम के समय होने वाली मगरिब की नमाज से पहले मस्जिद में पहुंचना शुरू हो जाता है, मगरिब की अजान के बाद सभी के द्वारा रोजा खोलने के बाद मस्जिद में नमाज के लिए पहुंच जाते है..उसके बाद पुनः से एक बार रात के 8:30 बजे ईशा की नमाज के बाद तराबीह की विशेष नमाज हाफिजे कुरान मोहम्मद ज़ुबैर अशरफी द्वारा पढ़ाई जाती है..रमजान शरीफ के रोजे को तीन असरा में बांटा गया अभी रमजान का पहला असरा जारी है।**रमजान शरीफ को लेकर मस्जिद कमेटी सहित हुसैनी यंग कमेटी की तैयारियां शुरू:–**मस्जिद कमेटी कोटा के अध्यक्ष जनाब बशीर बेग सहित बाकी पदाधिकारी गण रमजान शरीफ की जरूरी तैयारियां में जुट गए है..वही हुसैनी यंग कमेटी युवाओं ने भी रमजान शरीफ में होने वाली इफ्तार-लंगर को लेकर अपनी तैयारियां शुरू कर दी है..वही पर समाज के छोटे बड़े बच्चों ने भी मस्जिदों में होने वाली इफ्तार लंगर को लेकर अपनी तरफ से तैयारियां शुरू कर चुके है..इस रमजान शरीफ में तैयारियों को लेकर समाज के युवाओं सहित बच्चों में काफी जोश-खरोश के साथ उत्साह देखा जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *