अर्जुन की तरह लक्ष्य पर ध्यान रखें कड़ी मेहनत से पीछे न हटे सफलता आपके कदम चूमेगी:- सुश्री तृप्ति आनंद अग्रवाल।
सिविल जज बनने के बाद सुश्री-तृप्ति आनंद अग्रवाल को शुभकामनाओं बधाईया देने वालो को लगा तांता।
कोटा-नगर के प्रतिष्ठित व्यवसायी आनंद-वन-रिसॉर्ट के संचालक आनंद अग्रवाल की सुपुत्री है..सुश्री तृप्ति अग्रवाल।

दिनांक:-22/02/2026**मोहम्मद जावेद खान हरित छत्तीसगढ़।।**करगीरोड-कोटा:-“आसमां में भी सुराख हों सकता है..शर्त ये है..कि पत्थर तबीयत से उछालना पड़ेगा”..इसी कड़ी में आगे बढ़ते हुए कोटा नगर के प्रतिष्ठित व्यवसायी आनंद वन रिसॉर्ट के संचालक आनंद अग्रवाल की सुपुत्री सुश्री तृप्ति अग्रवाल की सफलता की कहानी बयान करती है,जिन्होंने LLB और LLM की पढाई करने के उपरांत सिविल जज-2026 की परीक्षा में 17-वा रैंक हासिल कर न्यायधीश के पद पर आसीन होने की सफलता प्राप्त करते हुए कोटा नगर का मान बढ़ाया है..कोटा नगर में इससे पूर्व अनेकों युवा-युवतिया ने CA/MBBS/LLB-सीजीपीएसी की परीक्षाओं में सफलता प्राप्त कर कोटा का मान बढ़ाते रहे हैं, पर सुश्री तृप्ति आनंद अग्रवाल ने कोटा नगर से पहली महिला न्यायधीश बनने का गौरव प्राप्त कर अपने परिजनों के साथ पूरे कोटा नगर का मान बढ़ाया है, सुश्री तृप्ति अग्रवाल की सफलता से पूरे कोटा नगर सहित आसपास के जान पहचान वालो से तृप्ति-अग्रवाल सहित उनके परिजनो को शुभकामनाएं बधाईयां देने वालो का तांता लगा हुआ है..सोशल मीडिया के इस दौर में हर कोई अपनी शुभाकामनाएं प्रेषित करते हुए सुश्री तृप्ति अग्रवाल के उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं देने में लगा हुआ है।

कड़ी मेहनत ईमानदारी लगन समर्पण सफलता की आधारशिला है:-तृप्ति आनंद अग्रवाल।**सफलता की आधारशीला कड़ी मेहनत लगन,ईमानदारी,समर्पण और सही मार्गदर्शन निरंतर प्रयासों से ही सफलता कदम चूमती है..और इस बात को तृप्ति अग्रवाल नें सिविल जज की परीक्षा में सफल होकर सिद्ध कर दिखाया है..छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की ओर से कराई गई सिविल जज की परीक्षा के मेंस परीक्षा में सफलता हासिल करने के बाद लोक सेवा-आयोग की ओर से लिखित और इंटरव्यू में मिले अंकों के आधार पर यह परिणाम घोषित किया गया।**आनंद वन रिसॉर्ट के संचालक आनंद अनीता अग्रवाल की सुपुत्री है..भावी न्यायधीश सुश्री तृप्ति अग्रवाल:–**कोटा नगर के प्रतिष्ठित व्यवसायी व आनंद वन रिसॉर्ट के संचालक आनंद अनीता-अग्रवाल की सुपुत्री तृप्ति नें अपनी कडी मेहनत और पूरी लगन से सफलता प्राप्त करते हुए अपने माता पिता अपने परिवार का नाम रौशन करते हुए पूरे कोटा नगर का मान बढाया है तृप्ति ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने माता पिता सहित शैक्षणिक संस्थान के शिक्षकों को देते हुए उन भावी परीक्षार्थी युवाओ को संदेश देते हुए कहा कि आप जो भी लक्ष्य लेकर चल रहे है उन्हे पूरा करने के लिए आपको कडी मेहनत और लगन दोनों चीजें जरूरी है..अपने लक्ष्य से पीछे ना हटे पूरी तरह से डेट रहे सफलता आपको जरूर मिलेगी।
